PNG कनेक्शन लगाने की कर रहे हैं तैयारी, तो ये 4 चीजें कर लें रेडी, वरना होगी परेशानी

गैस की किल्लत को देखते हुए सरकार पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा दे रही है. लेकिन इसके लिए कुछ टेक्निकल तैयारियां करना बेहद जरूरी होता है. अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो बाद में दिक्कतें आ सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएनजी लेने से पहले क्‍या ये चार जरूरी काम क‍िए क्‍या आपने.

PNG connection online booking : मिडिल-ईस्ट के हालात इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं और इसका असर अब गैस सप्लाई पर भी देखने को मिल रहा है. इसी वजह से सरकार लोगों को पाइपलाइन गैस यानी PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि घरों तक बिना किसी झंझट के गैस पहुंच सके. जिन इलाकों में PNG की सुविधा पहले से मौजूद है, वहां लोगों को एलपीजी सिलेंडर के बजाय इसे अपनाने की सलाह दी जा रही है. दूसरी तरफ कई जगहों पर LPG सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है या सप्लाई कम हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. ऐसे में अब काफी लोग ऑनलाइन PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर रहे हैं, क्योंकि ये ज्यादा आसान, सुरक्षित और भरोसेमंद ऑप्शन माना जा रहा है.

ऑनलाइन अप्लाई के बाद जरूरी तैयारी

PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आसान है, लेकिन इसके बाद कुछ टेक्निकल तैयारियां करना बेहद जरूरी होता है. अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो बाद में दिक्कतें आ सकती हैं. चूल्हे से लेकर पाइपलाइन फिटिंग तक हर चीज सही तरीके से तैयार करनी होती है.

चूल्हे का हार्डवेयर करें अपग्रेड

LPG और PNG गैस के प्रेशर में अंतर होता है. LPG गैस हाई प्रेशर पर काम करती है, जबकि PNG का प्रेशर कम होता है. ऐसे में चूल्हे की नोजल (जेट) बदलवाना जरूरी होता है, ताकि गैस सही तरीके से जल सके. इसके लिए आप कंपनी के टेक्नीशियन की मदद ले सकते हैं.

लाडकी बहन योजना: ई‑केवाईसी न होने से 68 लाख खाते बंद, अब 30 अप्रैल तक करा लें ये काम

Advertisement

सुरक्षा के लिए गैस लीक डिटेक्टर लगाएं

PNG गैस हल्की होती है और लीक होने पर ऊपर की ओर उठती है. इसलिए सुरक्षा के लिए किचन में छत के पास गैस लीक डिटेक्टर लगवाना बेहतर होता है. यह डिवाइस गैस लीक होते ही अलार्म बजाता है और आपके फोन पर अलर्ट भेजता है. इससे समय रहते खतरे से बचा जा सकता है.

मोबाइल ऐप से करें मैनेजमेंट आसान

जिस कंपनी का PNG कनेक्शन ले रहे हैं, उसकी मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें. इस ऐप के जरिए आप बिल चेक करने, भुगतान करने, शिकायत दर्ज कराने और सर्विस बुक करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. 

Advertisement

पाइपलाइन और मीटर की सही जगह तय करें

कनेक्शन लेने से पहले यह तय कर लें कि घर में पाइपलाइन कहां से गुजरेगी और मीटर कहां लगाया जाएगा. कई लोग दीवारों पर पाइपलाइन नहीं चाहते, ऐसे में पहले से प्लानिंग करना जरूरी है. एक बार मीटर लगने के बाद उसकी जगह बदलने पर एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ सकता है.

Featured Video Of The Day
Trump के भाषण के बाद बाजार क्रैश, 25 मिनट में 550 अरब डॉलर का नुकसान | Share Market Today | BREAKING
Topics mentioned in this article