LPG Cylinder Booking Rule: बुक कराने के बाद 2.5 दिन में मिलेगी रसोई गैस, सरकार ने साफ की LPG पर कई गलतफहमियां

LPG Cylinder Booking Rule: सरकार ने LPG पर कई गलतफहमियों को साफ किया है और बताया कि गैस बुक कराने के बाद 2.5 दिन में ही रसोई गैस मिल जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बुक कराने के बाद 2.5 दिन में मिलेगी रसोई गैस
file photo

LPG Cylinder Booking Rule: ईरान जंग और पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर वैश्विक अस्थिरता का दौर जारी है. इसको लेकर देश के कई हिस्सों में LPG की कमी की खबरें आ रही हैं. गैस सिलेंडर के बुकिंग सिस्टम को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इसके साथ ही यह भी तय कर दिया गया है कि पहले सिलेंडर के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक किया जा सकता है. गैस बुकिंग और गैस की स्थिति को लेकर लोगों के मन कई गलतफहमियां भी आने लगी हैं. ऐसे में सरकार ने LPG पर कई गलतफहमियों को साफ किया है और बताया कि गैस बुक कराने के बाद 2.5 दिन में ही रसोई गैस मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें:- LPG Gas: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी, ई-केवाईसी नहीं की तो नहीं मिलेगा सिलेंडर, घर बैठे ऐसे करें e-KYC

बुक कराने के बाद 2.5 दिन में मिलेगी रसोई गैस

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है और ईंधन या खाना पकाने की गैस की घबराहट में खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है. संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि एलपीजी उपभोक्ताओं को बुकिंग के लगभग ढाई दिनों के भीतर उनके सिलेंडर मिल जाएंगे, जिससे आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनी रहेगी.

दरअसल, 7 मार्च को सभी शहरों में एलपीजी की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 110 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद लगभग 1,883 रुपये हो गई है. अधिकारियों ने घरों के लिए घरेलू गैस आपूर्ति को प्राथमिकता दी है, जिसके चलते बेंगलुरु, मुंबई और गुरुग्राम जैसे शहरों में भोजनालयों को अपने संचालन में बदलाव करना पड़ा है. कई रेस्तरांओं ने मेनू में बदलाव किया है, गैस की खपत कम की है और कोयले से चलने वाले तंदूर, इंडक्शन कुकर और इलेक्ट्रिक ओवन सहित वैकल्पिक खाना पकाने के तरीकों को अपनाया है.

केंद्र सरकार ने क्या कहा?

देशभर में LPG को लेकर बढ़ रही चिंताओं के बीच सरकार ने लोगों से कहा है कि घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में सप्लाई है. सरकार ने लोगों से अफवाहों ध्यान न देने की अपील की है. सरकार का कहना है कि भारत ने अपनी एनर्जी सप्लाई डाइवर्सिफाई किया है और अब देश का लगभग 70 फीसदी ऑयल इंपोर्ट नॉन-होर्मुज रूट से आ रहा है, जिससे सप्लाई पर किसी बड़े असर की आशंका कम हो गई है. सरकार के मुताबिक, कुछ दिनों में घरेलू LPG प्रोडक्शन को भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | ईरान ने बनाया 'मौत का कुआं'! ट्रंप की उड़ी खिल्ली | Strait Of Hormuz | War News