बुक नहीं हो रहा LPG Cylinder? इन नंबर पर कर दें शिकायत, बिना झंझट मिलेगी डिलीवरी

LPG Cylinder Booking: अगर आपकी गैस एजेंसी आपकी बात नहीं सुन रही या जानबूझकर देरी कर रही है, तो आप सीधे PG Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है और उस पर समय रहते कार्रवाई होती है. वहीं, अगर आप ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते, तो गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG Cylinder: सिलेंडर बुक न हो तो क्या करें?

LPG Cylinder Booking: आजकल कई लोग LPG सिलेंडर बुक कराने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं. वहीं, कई लोगों की शिकायत है कि सिलेंडर बुक तो हो गया है, लेकिन फिर डिलीवरी में देरी का सामना करना पड़ रहा है. इसके चलते उन्हें बार-बार गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. बता दें कि सही सही जानकारी के साथ सही कदम उठकर आप आसानी से LPG सिलेंडर की डिलीवरी ले सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

यह भी पढ़ें- PNB ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट: 16 अप्रैल से बंद हो सकते हैं जीरो बैलेंस अकाउंट, तुरंत करा लें ये जरूरी काम

क्यों हो रही है सिलेंडर बुक करने में परेशानी?

बुकिंग न होने की सबसे बड़ी वजह नया नियम है. सरकार ने हाल ही में गैस स्टॉक को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है. इसके चलते अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का गैप जरूरी कर दिया गया है. यानी अगर आपने हाल ही में सिलेंडर लिया है, तो 25 दिन पूरे होने से पहले नई बुकिंग स्वीकार नहीं होगी. इसके अलावा, कई बार मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर ज्यादा लोगों के एक साथ इस्तेमाल करने से सिस्टम स्लो हो जाता है, जिससे भी बुकिंग में परेशानी आती है.

यहां करें शिकायत

अगर आपकी गैस एजेंसी आपकी बात नहीं सुन रही या जानबूझकर देरी कर रही है, तो आप सीधे PG Portal पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यह एक सरकारी प्लेटफॉर्म है, जहां आपकी शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचती है और उस पर समय रहते कार्रवाई होती है. इसके लिए-

Advertisement
  • PG Portal की वेबसाइट खोलें.
  • अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें.
  • 'Lodge Public Grievance' पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद 'Ministry of Petroleum and Natural Gas' के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां LPG से जुड़ी समस्या लिखें.
  • कंज्यूमर नंबर और एजेंसी की जानकारी डालकर सबमिट कर दें. 

यह भी पढ़ें- WhatsApp से कैसे कर सकते हैं Aadhaar Card डाउनलोड? ये रहा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस, मिनटों में हो जाएगा काम

तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर आप ऑनलाइन तरीका नहीं अपनाना चाहते, तो गैस कंपनियों के टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं. 

  • Indane Gas: 1800-2333-555
  • HP Gas: 1800-2333-555
  • Bharat Gas: 1800-22-4344

सरकार ने साफ किया है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है. पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है. ऐसे में गैस बुकिंग में परेशानी होने पर घबराने की जरूरत नहीं है. बुकिंग न होने पर आप सही प्लेटफॉर्म पर शिकायत कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran’s 10 Conditions for Peace: क्या ट्रंप मानेंगे ईरान की शर्तें? Middle East Big Update
Topics mentioned in this article