IndiGo की 6 इंटरनेशनल रूट्स की रद्द उड़ानें इस तारीख से होंगी शुरू! व‍िदेश यात्रा करने वाले नोट कर लें अभी से

अगर आप जुलाई से सितंबर के बीच विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. IndiGo ने 6 इंटरनेशनल रूट्स के लिए अपनी उड़ानें कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है. ऐसे में आपको दूसरी एयरलाइन का ऑप्शन देखना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इंडिगो ने 6 इंटरनेशनल रूट्स पर लगाया ब्रेक
(P.C- NDTV)

अगर आप आने वाले महीनों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए इंडिगो से यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक IndiGo ने 6 इंटरनेशनल रूट्स के लिए अपनी उड़ानें कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला किया है. 

किन शहरों के लिए बंद होंगी उड़ानें?

एयरलाइन के बयान के मुताबिक, 

  • हांगकांग
  • शंघाई (चीन)
  • हो ची मिन्ह सिटी (वियतनाम)
  • लंगकावी (मलेशिया)
  • क्राबी (थाईलैंड)
  • सिएम रीप (कंबोडिया) के लिए उड़ानें 1 जुलाई से बंद हो जाएंगी. 
कब तक बंद रहेंगी सेवाएं?

PTI के मुताबिक, इंडिगो ने बताया है कि इन रूट्स पर उड़ानें फिलहाल 30 सितंबर तक बंद रहेंगी. यानी जुलाई, अगस्त और सितंबर के दौरान इन शहरों के लिए कंपनी की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

एयरलाइन का कहना है कि आने वाले महीनों में इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या कम रहने की संभावना है. इसके अलावा उड़ानों का खर्च भी लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में कंपनी ने मांग और खर्च को देखते हुए कुछ रूट्स पर उड़ानें रोकने का फैसला किया है. हालांकि, इन सभी रूट्स पर 1 अक्टूबर से दोबारा बुकिंग शुरू की जा सकती है. अगर आने वाले समय में यात्रियों की मांग बढ़ती है और हालात बेहतर होते हैं, तो उड़ानें इससे पहले भी शुरू की जा सकती हैं.

ऐसे में अगर आपने इन शहरों में घूमने या किसी काम से जाने का प्लान बनाया है, तो टिकट बुक करने से पहले फ्लाइट की स्थिति जरूर चेक कर लें. खासकर अगर आप 1  जुलाई से 30 सितंबर के बीच इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको दूसरी एयरलाइन का ऑप्शन देखना पड़ सकता है या अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- नोएडा की सोसाइटी में लगी भीषण आग, क्या आपका अपार्टमेंट सुरक्षित है? जानिए हाई-राइज बिल्डिंग्स के जरूरी सेफ्टी नियम

Featured Video Of The Day
फरीदाबाद में बड़ा हादसा! ग्रीन हाईवे निर्माण के दौरान गिरी विशाल क्रेन, 3 मजदूरों की मौत
Topics mentioned in this article