यात्रिगण कृपया ध्यान दें! अब बिना QR टिकट के प्लेटफॉर्म पर नहीं जा पाएंगे आप, यहां जानिए कैसे करना होगा बुक

Indian Railways Rules: अब प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने के लिए QR कोड वाला टिकट जरूरी होगा. यानी अगर आपके पास मोबाइल में QR टिकट या उसका प्रिंट नहीं है, तो आपको प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Railways Rules: रेलवे का नया डिजिटल नियम

Indian Railways Rules: हमारे देश भारत में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में रेल यात्रा को आसान और डिजिटल बनाने के लिए Indian Railways ने टिकटिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. अब यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए कई अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. 1 मार्च से पुराना UTS App बंद किया जा रहा है और उसकी जगह नया RailOne ऐप शुरू किया गया है. इस नए ऐप के जरिए यात्री एक ही जगह से जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और आरक्षित टिकट आसानी से बुक कर सकेंगे. इसके अलावा अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट भी जरूरी होगा. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

यह भी पढ़ें- Umang App में जुड़ा 'मेरा राशन' फीचर, अब मोबाइल से देखें दुकान से लेकर राशन कार्ड की पूरी जानकारी

क्या है RailOne ऐप?

RailOne एक नया और आधुनिक रेलवे ऐप है, जिसे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. पहले यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए अलग ऐप या प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना पड़ता था. इससे कई बार समय भी ज्यादा लगता था और लोगों को परेशानी होती थी. अब RailOne ऐप में लगभग सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी.

इस ऐप के जरिए आप अनारक्षित (जनरल) टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रेन की लाइव लोकेशन, ट्रेन का स्टेटस और यात्रा से जुड़ी अन्य जानकारी भी आसानी से देखी जा सकती है. इससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी.

प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी

रेलवे ने एक और बड़ा बदलाव किया है. अब प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने के लिए QR कोड वाला टिकट जरूरी होगा. यानी अगर आपके पास मोबाइल में QR टिकट या उसका प्रिंट नहीं है, तो आपको प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी.

कैसे मिलेगा QR टिकट?

जब आप RailOne ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट या जनरल टिकट बुक करेंगे, तो आपको एक QR कोड मिलेगा. स्टेशन पर प्रवेश के समय इस QR कोड को स्कैन किया जाएगा. इस व्यवस्था का उद्देश्य टिकटिंग सिस्टम को पूरी तरह डिजिटल बनाना और नकली टिकटों की समस्या को कम करना है. इससे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश भी ज्यादा तेज और सुरक्षित होगा.

Advertisement
RailOne ऐप से टिकट कैसे बुक करें?

RailOne ऐप से टिकट बुक करना भी काफी आसान है. इसके लिए- 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड करें और उसे खोलें. 
  • इसके बाद जर्नी प्लानर सेक्शन में जाकर जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट का विकल्प चुनें.
  • फिर 'From Station' में अपनी यात्रा शुरू करने वाला स्टेशन और 'To Station' में गंतव्य स्टेशन डालें. 
  • आप चाहें तो GPS ऑन करके ऐप को अपनी लोकेशन भी पता करने दे सकते हैं. 
  • इसके बाद ट्रेन की कैटेगरी चुनें और सभी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें. 
  • भुगतान पूरा होने के बाद टिकट 'My Tickets' सेक्शन में दिखाई देगा, जिसे आप PDF के रूप में भी डाउनलोड कर सकते हैं.

रेलवे का यह नया कदम यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को आसान, तेज और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.


 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War 2026: Donald Trump की Mojtaba Khamenei को चेतावनी पर Iran का पलटवार | Middle East
Topics mentioned in this article