Cancelled Train: 1 अप्रैल से लेकर 14 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, सफर करने से पहले देख लें लिस्ट, नहीं होगी बाद में परेशानी

List of Cancelled Train: अगर आप आने वाले दिनों में यूपी के रूट से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, गंगा पुल पर ट्रैक को मजबूत करने के लिए रेलवे मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
1 अप्रैल से 14 मई तक ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Cancelled Train List: देश में करोड़ों लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने और लंबी दूरी की यात्रा तय करने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में रेलवे से जुड़ी छोटी सी अपडेट भी यात्रियों के लिए जानना बेहद जरूरी हो जाता है. अगर आप आने वाले दिनों में यूपी के रूट से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, गंगा पुल पर ट्रैक को मजबूत करने के लिए रेलवे मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं. आइए जानते हैं कैंसिल ट्रेनों के बारे में...

यह भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद घर पहुंचना होगा आसान, RailOne ऐप पर मिलेगी ये युविधा, यात्री जान लें काम की बात

इतनी ट्रेनें हुईं कैंसिल

गंगा पुल पर ट्रैक को मजबूत करने के कार्य को लेकर कानपुर रूट पर 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेन करीब 42 से 43 दिनों के लिए कैंसिल रहेगी. ऐसे में अगर आप इस रूट से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ट्रेन का स्टेटस एक बार जरूर चेक कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.  

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ मेमू: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • कानपुर सेंट्रल–रायबरेली पैसेंजर: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • रायबरेली–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मेमू: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • उतरेटिया–कानपुर सेंट्रल मेमू: अप्रैल से 14 मई तक कैंसिल
  • प्रयागराज संगम–अनवरगंज पैसेंजर: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • अनवरगंज–प्रयागराज संगम पैसेंजर: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • सीतापुर सिटी–कानपुर सेंट्रल पैसेंजर: 1 अप्रैल से 12 मई तक कैंसिल
  • कानपुर सेंट्रल–सीतापुर सिटी पैसेंजर: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • लखनऊ–कासगंज पैसेंजर: 2 अप्रैल से 14 मई तक कैंसिल
  • कासगंज–लखनऊ पैसेंजर: 1 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • लखनऊ–कानपुर सेंट्रल मेमू: 2 अप्रैल से 14 मई तक कैंसिल
  • कानपुर सेंट्रल–लखनऊ मेमू: 1 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • लखनऊ–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • प्रयागराज संगम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल
  • कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज संगम एक्सप्रेस: 2 अप्रैल से 13 मई तक कैंसिल

सफर करने से पहले करें ये जरूरी काम

अगर आपने अप्रैल-मई में ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग मार्च में ही बना ली है, तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें. स्टेटस को चेक करने के लिए आप IRCTC ऐप, भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 139 का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल का Tehran पर भीषण हवाई हमला, राजधानी में कई धमाके | Breaking News
Topics mentioned in this article