शादी के बाद कैसे बदल सकते हैं Aadhaar Card और पैन कार्ड में नाम? जान लीजिए वेबसाइट-ऐप और पूरा प्रोसेस

अक्सर शादी के बाद लड़कियों को पैन और आधार कार्ड में नाम बदलवाने की जरूरत पड़ती है. आज हम आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम अपडेट करने की वेबसाइट, ऐप और पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम कैसे अपडेट करें?

Aadhaar Card and Pan Card Name Update: आज के दौर में आधार कार्ड और पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है. बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक अधिकतर सभी तरह के कामों में इन दोनों डॉक्यूमेंट्स की काफी ज्यादा जरूरी होता है. समय के साथ-साथ अगर इन दस्तावेंजों में डिटेल्स अपडेट न कराई जाए तो समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं. अक्सर शादी के बाद लड़कियों को पैन और आधार कार्ड में नाम बदलवाने की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी अपना नाम बदलवाने का सोच रही हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड में नाम अपडेट करने की वेबसाइट, ऐप और पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi Water Supply: दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन रहेगी पानी की किल्लत, DJB ने बताया जरूरत पड़ने पर क्या करें?

आधार कार्ड में कैसे अपडेट कराएं नाम?

  • आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आपको आधार ऐप का इस्तेमाल करना होगा. 
  • आधार ऐप में लॉग इन करें और 'Update Aadhaar Online' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद फेस स्कैन या OTP की मदद से वेरिफिकेशन करें.
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आप अपना नाम अपडेट कर लें.

पैन कार्ड में कैसे करें नाम अपडेट

  • सबसे पहले NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • 'Changes/Correction in PAN' ऑप्शन सिलेक्ट करें.
  • PAN नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें.
  • इसके बाद 15 अंकों का एक टोकन नंबर जनरेट होगा.
  • अब जिस डिटेल में बदलाव करना है, उसे सिलेक्ट करें और सही जानकारी भरें.
  • जरूरी डॉक्युमेंट्स जैसे पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, जन्मतिथि का सबूत, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • आखिरी में acknowledgement स्लिप डाउनलोड करें. इसी से आप आगे चलकर अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

पैन कार्ड में नाम अपडेट करने की फीस 

भारत में रहने वालों के लिए पैन कार्ड अपडेट करने की फीस 50 रुपए (GST सहित) है. वहीं, विदेश में रहने वालों के लिए लगभग 959 रुपए है. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 | 'TMC जा रही है, BJP आ रही है...' बंगाल में बोले Rajnath Singh | EXCLUSIVE
Topics mentioned in this article