कैसे शुरू कर सकते हैं EV चार्जिंग स्टेशन? जानिए कितनी होती है कमाई और किन-किन चीजों की होती है जरूरत

अगर आपके पास भी कोई खाली जमीन है और अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि एक ईवी चार्जिंग स्टेशन खालने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है और कितनी कमाई होती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ईवी चार्जिंग स्टेशन कैसे खोला जा सकता है?
Freepik

EV Charging Station Installing: आजकल के बदलते दौर में लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना बहुत पसंद कर रहे हैं. बाजार में भी ईवी के नए-नए मॉडल्स देखने को मिल रहे हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं. स्कूटी हो या फिर कोई कमर्शियल व्हीकल, कंपनियों ने बाजार में हर तरह के इलेक्ट्रिक वाहन उतार दिए हैं. ईवी के बढ़ते ट्रेंड के साथ आजकल ईवी चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस भी काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. अगर आपके पास भी कोई खाली जमीन है और अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि एक ईवी चार्जिंग स्टेशन खालने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है और कितनी कमाई होती है.

यह भी पढ़ें: PM किसान योजना के अलावा इन 3 योजनाओं से भी किसान भाई उठा सकते हैं फायदा, सरकार करती है मदद

EV चार्जिंग स्टेशन के लिए क्या-क्या होता है जरूरी?

अगर आप भी ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने का विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए कुछ चीजों को होना बेहद जरूरी है. इनके बिना आप चार्जिंग स्टेशन नहीं खोल पाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए कम से कम 50 से 100 वर्ग गज तक का खाली प्लॉट और 24 घंटे बिजली की सप्लाई होना बेहद जरूरी है. इसके अलावा डॉक्यूमेंट्स की बात करें, तो ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए वन विभाग, फायर डिपार्टमेंट और नगर निगम से NOC होना बेहद जरूरी है.

पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए जगह

ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए पार्किंग और पीने का पानी, शौचालय, रेस्ट एरिया जैसी सुविधाओं होना बेहद आवश्यक है. इसके अलावा, ईवी चार्जिंग स्टेशन पर सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखना बेहद अहम होता है. खासतौर पर आग लगने की आशंका को देखते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम, जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, अलार्म और आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था अनिवार्य मानी जाती है.

कहां कर सकते हैं अप्लाई?

देश में चार्जिंग स्टेशन की फैसिलिटी देने वाली कई कंपनियां हैं. इन कंपनियों में लोग इन्वेस्ट कर फ्रेंचाइजी खरीद सकते हैं और चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं. साथ ही एक चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए कम से कम 10 से 15 लाख रुपये लगते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 30 किलोवाट का सिंगल गन चार्जर मशीन लगने के लिए 10 से 15 लाख रुपये लगते हैं. वहीं, डबल गन चार्जर के लिए करीब 18 से 20 लाख रुपये लग सकते हैं. इसके अलावा आप सरकारी स्तर पर राष्ट्रीय राजमार्ग और परिवहन विभाग के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

कितनी होती है कमाई?

ईवी चार्जिंग स्टेशन खोलने की लागत की बात करें, तो इसके लिए आपको लगभग 15 से 20 लाख रुपये तक का निवेश करना पड़ सकता है. यह खर्च चार्जिंग मशीन की कैपेसिटी, चार्जर टाइम और सुविधाओं पर निर्भर करता है. वहीं, कमाई पूरी तरह इस बार पर निर्भर करती हैं, कि स्टेशन पर कितनी गाड़ियां चार्ज होती हैं और चार्जिंग का रेट क्या है. रोज जितनी ज्यादा गाड़ियां चार्ज होंगी, उतनी ज्यादा कमाई आपके ईवी स्टेशन से होगी. 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Featured Video Of The Day
UP SIR Final Voter List: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, जानिए कितने नाम कटे? | Breaking News
Topics mentioned in this article