एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने अमेरिका और ईरान युद्ध के दौरान भारत के अभी के हालातों के बारे में बात की, जिसकी शुरूआत ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतोल्लाह अली खामेनाई के अमेरिका और इजरायल द्वारा मार्च में ज्वॉइंट स्ट्राइक में निधन के बाद शुरू हुई. अमेरिका और इजराइल के मिसाइल हमलों में अली खामेनेई की हत्या ने मिडिल ईस्ट को संघर्ष की ओर धकेल दिया है. वहीं ईरान में जन्मी मंदाना करीमी ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई में शिफ्ट होने के बाद कुछ पलों की झलक दिखाई. वहीं उन्होंने बताया कि ईरान को दिल में रखते हुए जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश कर रही हैं.
मंदाना करीमी ने दुबई में लाइफ की दिखाई झलक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में मंदाना करीमी ने अपनी डेली लाइफ की झलक दिखाई, जिसमें लिफ्ट की तस्वीर में लिखा था. 'शोक और कृतज्ञता के बीच, मुझे अपना ही अक्स नजर आया. दुनिया रातों-रात बदल गई. इसमें जीना सीखने में समय लगता है. अन्य नोट में लिखा, “कुछ दिन हम विरोध करते हैं. कुछ दिन हम फिर से निर्माण करते हैं. दोनों ही जरूरी हैं. फिर से खुशियां पाना, हमारे संघर्ष को कम रियल नहीं बनाता. इस मुस्कान के पीछे नुकसान, मजबूती और फिर से नई शुरुआत की एक कहानी छिपी है.”
मंदाना ने कहा- ईरान अमर रहे
आगे अन्य फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "कुछ भी सामान्य नहीं है. कुछ भी भुलाया नहीं गया है. मैं बस फिर से जीना सीख रहा हूं और साथ ही हर एक दिन ईरान को अपने दिल में बसाए हुए हूं. हम याद रखते हैं. हम विरोध करते हैं. हम पुनर्निर्माण करते हैं. ईरान अमर रहे." एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
भारत छोड़ा, ईरान में बैन हैं मंदाना करीमी
इससे पहले मंदाना करीमी ने एएमए सेशन में एक फैन ने पूछा कि आपने मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दिया है? आप शहर को याद नहीं करतीं? इस पर मंदाना करीमी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था और न ही मुझे यकीन था कि मैं कभी ऐसा कह पाऊंगी. लेकिन, अलविदा भारत. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है. लेकिन भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद आखिरकार. मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़कर जा रही हूं और अब एक नई शुरुआत का समय है. नया देश, नया घर, सब कुछ नया.” जबकि उन्होंने यह भी बताया था कि वह ईरान नहीं जाएंगी क्योंकि एक दशक पहले ही वहां उन पर बैन लगा दिया गया था.
ये भी पढ़ें- बॉबी देओल की शादी की 4 फोटो, 2 तो धर्मेंद्र ने की थीं शेयर, एक में दिखीं मां प्रकाश कौर, मनाई 30वीं वेडिंग एनिवर्सरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं