Aadhar Card Kho Gaya Hai Kaise Nikale: आधार कार्ड खो जाना किसी के लिए भी तनाव वाली स्थिति हो सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि आज के समय में इसे दोबारा पाना बहुत आसान और पूरी तरह डिजिटल हो गया है. अगर आपका आधार कार्ड कहीं गिर गया है, गुम हो गया है या चोरी हो गया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे, बिना कोई पैसा खर्च किए अपना आधार कार्ड ऑनलाइन दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बिल्कुल फ्री में आधार कार्ड रिकवर करने की पूरी और सही प्रोसेस बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना आधार कार्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Train में ये 4 गलतियां करने पर जाना पड़ सकता है जेल, सफर करते हैं तो तुरंत जान लें
आधार कार्ड खो जाने पर क्या करें? (What to Do if Aadhar Card get lost)
अगर आपका आधार कार्ड खो गया है, तो आप इसे UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर आसानी से वापिस रिकवर कर सकते हैं. इनकी मदद से आप मिनटों में अपना आधार कार्ड फिर से प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस...
आधार कार्ड रिकवर करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस (Aadhar Card Recovery Process)
स्टेप 1: सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर 'My Aadhaar' ऑप्शन पर क्लिक करें और 'Retrieve Lost or Forgotten UID/EID' चुनें.
स्टेप 3: इसके बाद अपना नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
स्टेप 4: फिर OTP से वेरिफाई करने के बाद आपको SMS पर UID/EID नंबर मिल जाएगा.
आधार नंबर मिलने के बाद ऐसे करें कार्ड डाउनलोड (How to Download e-Aadhar Pdf)
आधार कार्ड नंबर मिलने के बाद आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए पहले आप UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं और 'Download Aadhaar' पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर डालकर, OTP से वेरिफाई करें और आपका e-Aadhaar PDF डाउनलोड हो जाएगी. इसे आप अपने मोबाइल में सेव कर रख सकते हैं. ध्यान रहे कि इस पूरे प्रोसेस में आपको कोई भी फीस नहीं देनी होगी, यह पूरी प्रक्रिया एकदम फ्री है.














