Aadhaar Card Lock and Unlock: आज के दौर में आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है. इसमें सभी जरूरी जानकारियां मौजूद होती हैं और ये मोबाइल नंबर से भी जुड़ा होता है. ऐसे में आधार कार्ड को सेफ रखना बेहद जरूरी होता है. बैंकिंग कामों से लेकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तक, आज के समय में आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है. इसको सुरक्षित रखने के लिए आप UIDAI का लॉक और अनलॉक फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सुविधा से आधार कार्डधारक अपने आधार नंबर की सुरक्षा और भी मजबूत कर सकते हैं. ऐसे में जब आधार लॉक कर दिया जाता है, तो उससे जुड़ी कुछ सर्विस या इस्तेमाल सीमित हो जाते हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर व्यक्ति अपने आधार नंबर को दोबारा अनलॉक भी कर सकता है. आइए जानते हैं आधार कार्ड लॉक और अनलॉक करने का पूरा प्रोसेस...
यह भी पढ़ें: 'आपके अकाउंट में ₹30,000 क्रेडिट हुए हैं'... क्या आपके पास भी आया है ऐसा मैसेज? किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
कैसे करें आधार कार्ड लॉक?
- आधार कार्ड लॉक करने के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद 'Aadhaar Services' सेक्शन में 'Lock/Unlock Biometrics' पर क्लिक करें.
- फिर कन्फर्म करने के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें और Lock/Unlock Biometrics पर क्लिक कर दें.
- इसके बाद 12 अंकों को आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें.
- आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट कर दें.
- अब Enable Locking Feature पर क्लिक करें और आपका आधार कार्ड बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा.
कैसे करें अनलॉक?
- अनलॉक करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
- इसके बाद 12 अंकों को आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें और Send OTP पर क्लिक करें.
- आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर सबमिट कर दें.
- फिर Disable Locking Feature पर क्लिक करें.
- इससे आधार कार्ड बायोमेट्रिक अनलॉक हो जाएगा.
आधार कार्ड लॉक करने से क्या होगा?
जब आधार लॉक किया जाता है तो कुछ समय के लिए आपके आधार नंबर (UID) से होने वाला वेरिफिकेशन बंद हो जाता है. इसका मतलब यह है कि कोई भी संस्था केवल आपके आधार नंबर का उपयोग करके आपकी पहचान की पुष्टि नहीं कर सकती. हालांकि, आप फिर भी वर्चुअल आईडी (VID) का उपयोग कर सकते हैं.














