PNG Self Billing: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भारत पर भी देखने को मिला. देश के कई हिस्सों से LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आईं है. इसके चलते लोगों ने एलपीजी से पीएनजी कनेक्शन पर स्विच करना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी फैसला लिया है कि जिन इलाकों में पीएनजी नेटवर्क मौजूद है वहां लोगों के लिए कनेक्शन लेना अनिवार्य है. ऐसे में अगर आपने भी पीएनजी कनेक्शन पर स्विच कर लिया है तो आपको भी सेल्फ बिलिंग फीचर के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरूरी है. इसकी मदद से आप घर बैठे गैस का बिल जेनरेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: LPG की कमी से पलायन कर रहे थे छात्र, मजदूर...सरकार ने डबल की 5kg सिलेंडरों की सप्लाई, जानें कैसे ले सकते हैं
क्या है सेल्फ बिलिंग की सुविधा? (What is Self Billing)
पीएनजी की सेल्फ बिलिंग की सुविधा उन लोगों के लिए है, जिन्हें लगता है कि उनका बिल ज्यादा आ रहा है या फिर अन्य कोई परेशानी हो रही है. इस सुविधा की मदद से आप खुद अपने पीएनजी मीटर की रीडिंग ले सकते हैं और उसके आधार पर अपना बिल जेनरेट कर सकते हैं. इससे किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.
सेल्फ बिलिंग का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस (Self Billing Step by Step Process)
- सेल्फ बिलिंग के लिए आपको अपने पीएनजी गैस प्रोवाइडर की ऐप में लॉग इन करना होगा.
- ऐप के होम पेज पर 'Self Billing' टैब पर जाएं.
- इसके बाद अपनी Customer ID दर्ज करें.
- अब अपनी मीटर की रीडिंग ऐप में सावधानी के साथ दर्ज करें.
- फिर मीटर रीडिंग की एकदम साफ फोटो खीचें और ऐप पर अपलोड कर दें.
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें.
कब जेनरेट होगा बिल?
ऐप से सेल्फ-बिलिंग का पूरा प्रोसेस होने के बाद आपका बिल अगले 24 से 48 घंटों के बीच जेनरेट हो जाएगा. यह बिल सेल्फ बिलिंग के दौरान दर्ज की गई मीटर रीडिंग से कैलकुलेट किया जाता है. बिल जेनरेट होने के बाद आप निर्धारित तारीख तक अपना बिल चुका सकते हैं.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.














