Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? जानें कैसे बनेगा आपका अपना पक्का घर

Pradhan Mantri Awas Yojana: सरकार लाभार्थियों की पहचान सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) के आधार पर करती है. इसके बाद ग्राम सभा से सत्यापन होता है. मंजूरी मिलने पर पैसे सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक या डाकघर खाते में भेजे जाते हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Pradhan Mantri Awas Yojana: ग्रामीण इलाकों में रहने वाले गरीब और बेघर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-G) एक बड़ी राहत है. यह केंद्र सरकार की प्रमुख योजना है, जिसका मकसद गांवों में कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों को पक्का घर देना है. इस योजना के तहत हर पात्र परिवार को बुनियादी सुविधाओं के साथ कम से कम 25 वर्ग मीटर का घर दिया जाता है, जिसमें साफ-सुथरे किचन की जगह भी शामिल होती है.

Bank Holidays in March 2026: मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सरकार लाभार्थियों की पहचान सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना (SECC) के आधार पर करती है. इसके बाद ग्राम सभा से सत्यापन होता है. मंजूरी मिलने पर पैसे सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक या डाकघर खाते में भेजे जाते हैं, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है.

ऐसे करें PMAY-G में आवेदन

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन करें.
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
  • आधार उपयोग की सहमति (Consent) अपलोड करें.
  • नाम, PMAY आईडी या प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थी खोजें.
  • 'Select to Register' पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन शुरू करें.
  • मकान के स्वामित्व, परिवार के संबंध और अन्य जानकारी भरें.
  • अपना बैंक खाता विवरण दर्ज करें. अगर लोन लेना हो तो उसकी जानकारी भी दें.
  • मनरेगा जॉब कार्ड नंबर और स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर दर्ज करें.
  • संबंधित कार्यालय द्वारा अंतिम सत्यापन किया जाएगा.
  • सभी दस्तावेज जांचकर आवेदन सबमिट कर दें.
जरूरी दस्तावेज

आवेदन के लिए आधार कार्ड और उसकी स्वयं प्रमाणित कॉपी जरूरी है. अगर आवेदक पढ़-लिख नहीं सकता, तो अंगूठे के निशान के साथ सहमति पत्र देना होगा. इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक खाता विवरण और SBM नंबर भी जरूरी हैं. एक शपथ पत्र भी देना होता है, जिसमें यह घोषित किया जाता है कि आवेदक या उसके परिवार के पास पहले से पक्का घर नहीं है.

Advertisement

ऐसे में अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अभी तक पक्का घर नहीं है, तो PMAY-G आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: TMC ने जारी की विधानसभा चुनाव को लेकर पहली लिस्ट, भवानीपुर से लड़ेंगी ममता
Topics mentioned in this article