1 महीने या 2 महीने...ट्रेन टिकट कितने दिन पहले कर सकते हैं बुक? जान लीजिए काम की बात

Indian Railways Ticket Booking Rules : भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित करता है, जिसे एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) कहा जाता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीया रेलवे
AI/ सांकेतिक तस्वीर

Indian Railways Ticket Booking Rules : भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए पहले से टिकट बुक करना बेहद जरूरी माना जाता है. क्योंकि व्यस्त रूट्स पर अक्सर टिकट जल्दी फुल हो जाते हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा देता है. हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि ट्रेन टिकट कितने दिन पहले बुक किया जा सकता है. रेलवे ने 2024 में इस नियम में बड़ा बदलाव किया है.

क्या है एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP)?

भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित करता है, जिसे एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) कहा जाता है. मौजूदा नियमों के अनुसार, यात्री अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन यानी करीब 2 महीने पहले ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस 60 दिन के पीरियड में यात्रा का दिन शामिल नहीं होता. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री को 30 जून को यात्रा करनी है, तो वह आमतौर पर 1 मई से टिकट बुक कर सकता है. इससे यात्रियों को अपनी सीट पहले से कन्फर्म कराने में आसानी होती है.

पहले 120 दिन पहले तक होती थी बुकिंग

भारतीय रेलवे में 1 नवंबर 2024 से पहले एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 120 दिन का था. यानी यात्री चार महीने पहले तक टिकट बुक कर सकते थे. लेकिन रेलवे मंत्रालय ने इस पीरियड को घटाकर 60 दिन कर दिया. मंत्रालय के अनुसार, 61 से 120 दिन पहले बुक किए गए लगभग 21% टिकट बाद में कैंसिल हो जाते थे. वहीं करीब 5% यात्री ऐसे थे, जो न तो यात्रा करते थे और न ही टिकट कैंसिल करते थे. इस “नो-शो” ट्रेंड की वजह से सीटों का सही इस्तेमाल नहीं हो पा रहा था. रेलवे का कहना है कि नए नियम से फर्जी बुकिंग, गैर-जरूरी कैंसिलेशन और सीटों की बर्बादी को कम करने में मदद मिलेगी.

एडवांस में टिकट बुक करना क्यों जरूरी?

गर्मी की छुट्टियों, त्योहारों और लंबे वीकेंड जैसे पीक सीजन में ट्रेन टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है. ऐसे समय में अगर टिकट देर से बुक की जाए, तो कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो सकता है. कई यात्रियों को वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट पर निर्भर रहना पड़ता है. एक्सपर्ट्स की सलाह यही है कि जैसे ही बुकिंग विंडो खुले, यात्रियों को तुरंत टिकट बुक कर लेनी चाहिए. इससे कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Advertisement

एडवांस बुकिंग के फायदे

पहले से टिकट बुक करने पर यात्रियों को अपनी पसंद की सीट और कोच चुनने का बेहतर मौका मिलता है. इसके अलावा होटल बुकिंग, लोकल ट्रांसपोर्ट और दूसरी यात्रा योजनाएं भी समय रहते बनाई जा सकती हैं. भारतीय रेलवे का 60 दिन वाला नया एडवांस रिजर्वेशन नियम यात्रियों और रेलवे दोनों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. सही समय पर टिकट बुक करके यात्री अपनी यात्रा को अधिक आरामदायक और आसान बना सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Suvendu के CM बनते ही Mamata की बढ़ी टेंशन | TMC | BJP
Topics mentioned in this article