केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) पोर्टल को बाधित करने की एक बड़ी साजिश सामने आई है. कुछ असामाजिक तत्वों (Malicious Actors) ने बोर्ड की वेबसाइट को निशाना बनाते हुए एक बड़ा साइबर हमला किया. सीबीएसई के मुताबिक, यह हमला 'डिनायल ऑफ सर्विस' (DoS) प्रकार का था, जिसका मकसद सर्वर को क्रैश करना और सेवाओं को रोकना था.
सिर्फ 2 मिनट का खेल और 15 लाख हिट्स
साइबर अपराधियों ने मात्र 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर अचानक 15 लाख (1.5 million) से अधिक हिट्स आ गए. इतना ही नहीं, सुरक्षा में सेंध लगाने और अनधिकृत फाइल एक्सेस (unauthorised file access) के भी 1 लाख से अधिक प्रयास किए गए. इस अचानक बढ़े ट्रैफिक का उद्देश्य वेबसाइट को ठप करना था ताकि छात्र अपने आवेदन न कर सकें.
16 हजार से अधिक आवेदन सफलबता दें कि इस तकनीकी चनौती के बावजूद CBSE पुनर्मूल्यांकन (revaluation) पोर्टल पर आज दोपहर 3:00 बजे तक 16,000 से अधिक छात्रों ने सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर दिए हैं. वर्तमान में एक ही समय में 8,000 से अधिक उपयोगकर्ता (concurrent users) जुड़े हुए हैं.
छात्रों के फीडबैक पर पोर्टल में सुधारबोर्ड का कहना है कि छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर, हमने इस प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और बाधारहित बनाने के लिए प्लेटफॉर्म में और सुधार किए हैं, जिसमें सेशन टाइम लिमिट (session time limits) को बढ़ाना भी शामिल है. हमारे प्यारे छात्रों को हर संभव तरीके से सहायता प्रदान करने के लिए हमारी टीमें लगातार सतर्क और तत्पर हैं.
यह भी पढ़ें- हैकिंग नहीं, सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का शिकार हुई CBSE की वेबसाइट; साइबर एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं