वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों को घर बैठे म‍िलेगी जरूरी जानकारी, बस डाउनलोड कर लें जीवन ऐप, जानें फीचर्स

सरकार ने वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों और बुजुर्गों की मदद के लिए जीवन ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप में रकारी योजनाओं की जानकारी और आपातकालीन सहायता सेवाओं समेत कई फीचर्स मिलते हैं. साथ ही इस ऐप का इंटरफेस भी बेहद सरल है, जिससे इसे इस्तेमाल करना काफी आसान हो जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जीवन ऐप
X/ @MP_MyGov

सरकार ने वर‍िष्‍ठ नागर‍िकों और बुजुर्गों की मदद के लिए जीवन ऐप लॉन्च किया है. इसका पूरा नाम JEEVAN (Joint Elderly Empowerment & Virtual Assistance Network) मोबाइल एप्लीकेशन है. इस ऐप में बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और आपातकालीन सहायता सेवाओं समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. सरकार ने बुजुर्गों की सेफ्टी, केयर, डिग्निटी और एम्पॉवरमेंट को देखते हुए इस ऐप को लॉन्च किया है. आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं...

सरकारी स्कीम्स और प्रोग्राम्स की जानकारी

सरकार वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाती हैं. किसी योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है, को किसी में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं. ऐसे में इन योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी बुजुर्गों को एक ही जगह इस जीवन ऐप पर आसानी से मिल जाएगी. 

यह भी पढ़ें: 15-17 साल के बच्चों का आधार नंबर हो सकता है डिएक्टिवेट, तुरंत कराएं बायोमेट्रिक अपडेट, जानें जरूरी बात

इमरजेंसी असिस्टेंस और सपोर्ट सर्विसेज

बुजुर्गों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए भी इस ऐप में खास फीचर दिया गए हैं. इस ऐप में  इमरजेंसी असिस्टेंस (आपातकालीन सहायता) और सपोर्ट सर्विसेज की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से बुजुर्ग किसी भी मेडिकल इमरजेंसी या आपात स्थिति में इस ऐप से मदद पा सकते हैं.

Advertisement

सीनियर सिटीजन होम्स की डिटेल्स

जीवन ऐप में बुजुर्गों की मदद के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा सपोर्टेड सीनियर सिटीजन होम्स (वृद्धाश्रम) की जानकारी भी मिल जाती है. 

Advertisement

सिंपल इंटरफेस

इस ऐप को पूरी तरह से बुजुर्गों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है. इसमें एकदम सिंपल और आसान इंटरफेस मिलता है, जिससे इसे इस्तेमाल करना बहुत सरल हो जाता है. साथ ही जो बुजुर्ग कम पढ़े-लिखे हैं, वे भी इस ऐप को आसानी से चला सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NCR वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूर से PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, प्रदूषण कम करने के लिए लिया गया फैसला

Featured Video Of The Day
दिल्ली में नाबालिग लड़के की हत्या, असद जैसे हिसाब की उठने लगी मांग!
Topics mentioned in this article