पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, बर्तन वाले को देने की नहीं जरूरत, भारत में शुरू हुए 3 पोर्टल

अब पुराने कपड़ों से आपको हजारों रुपये मिल सकते हैं. अब पुराने कपड़ों को बर्तन वाले को औने-पौने दाम में देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए पोर्टल्स के जरिए आप उनसे हजारों रुपये कमा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये
file photo

आपने अक्सर देखा होगा कि हमारी मम्मी पुराने कपड़ों को संभाल कर रखती है और फिर बर्तन वाले को देकर कुछ भी छोटा-बड़ा बर्तन ले लेती हैं, लेकिन अब ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है. अगर, आप घर में ऐसा होता है तो उसे तुरंत रोकें, क्योंकि अब पुराने कपड़ों से आपको हजारों रुपये मिल सकते हैं. अब पुराने कपड़ों को बर्तन वाले को औने-पौने दाम में देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नए पोर्टल्स के जरिए आप उनसे हजारों रुपये कमा सकते हैं. इन पोर्टल्स पर पुराने कपड़ों को रीसायकल या रिसेल (resale) किया जाता है, जिससे अच्छी कीमत मिलती है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे कौन से पोर्टल हैं.

यह भी पढ़ें:- Instagram Encrypted Chats: मई से बदल जाएगा Instagram, प्राइवेट नहीं रहेंगी चैट्स, जानिए यूजर्स के लिए क्या होगा बदलाव?

इन नए पोर्टल्स पर मिलेंगे हजारों रुपये

इन नए पोर्टल्स Freeup, Gletot और Etashee जैसे री-कॉमर्स (Re-commerce) पोर्टल पुराने फैशन, बैग्स और एक्सेसरीज को बेचने की सुविधा दे रहे हैं. ये ऐप्स फटे-पुराने नहीं, बल्कि अच्छी स्थिति वाले कपड़ों को सीधे ग्राहकों तक बेचकर पैसे कमाने का मौका देते हैं. इन पोर्टल पर आप आसानी से अपने पुराने कपड़े देकर अच्छे पैसे ले सकते हैं.

स्मार्ट बाजार एक्सचेंज- आप अपने पुराने कपड़े और अखबार यहां ला सकते हैं और प्रति किलो के हिसाब से एक्सचेंज कूपन पा सकते हैं, जिसे खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- LPG Crisis: PNG कनेक्शन वाले अपना LPG सिलेंडर कैसे सरेंडर करें? जानिए पूरा प्रोसेस

    Freeup, Gletot, Etashee- ये प्लेटफॉर्म री-सेल (Resale) के लिए हैं. आप अपने कपड़ों की फोटो डालकर उन्हें इन पोर्टल्स पर लिस्ट कर सकते हैं और सीधे पैसे कमा सकते हैं.

    अच्छी कीमत- पुरानी साड़ियों या ब्रांडेड कपड़ों की अच्छी कीमत मिल सकती है.

    पर्यावरण सुरक्षा- इससे कपड़ों का लैंडफिल में जाना कम होता है और रीसायकल को बढ़ावा मिलता है.

    Advertisement

    इन तीनों पोर्टल Freeup, Gletot और Etashee में से आप किसी पर भी अपने कपड़ों की डिटेल डाल सकते हैं. कपड़ों की डिटेल डालने के बाद कपड़े लेने खुद आपके घर कोई आएगा, कपड़े लेगा और तुरंत पैसे देगा. बस इतना सिंपल प्रोसेस है. इसके लिए आपको बर्तन वाले की तरह किसी तरह की मोलतोल करने के जरूरत नहीं पड़ेगी. 

    Featured Video Of The Day
    Syed Suhail | Owaisi, Akhilesh और Shah Rukh Khan पर Sangeet Som के बेबाक जवाब! | Sucherita Kukreti
    Topics mentioned in this article