Delhi Traffic Advisory: 24 अप्रैल तक दिल्ली के इस इलाके में ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, घर से निकलने से पढ़ लें ये खबर

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 24 अप्रैल तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. ऐसे में अगर आप आने वाले समय में दिल्ली में सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी
AI

Delhi Traffic Police Advisory: अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली में सफर करने वाले हैं जो ये खबर आपके लिए ही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 24 अप्रैल तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि रोहिणी के सेक्टर 10 के पास आने वाले दिनों में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. दरअसल, शिव सेवा संस्थान जागेश्वर नाथ कात्यानी धाम स्वर्ण जयंती पार्क के पास शिव महापुराण कथा का आयोजन कर रहा है जो 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी. इसके चलते 24 अप्रैल सुबह 11 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक यातायात प्रभावित रह सकता है. 

यह भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway: इन 7 इलाकों में खरीद लें प्रोपर्टी, आसमान छुएंगे दाम, जानें कैसे होगा फायदा

इन जगहों से ट्रैफिक हो सकता है डायवर्ट

  • आउटर रिंग रोड केएनके टी-पॉइंट
  • रिठाला मेट्रो स्टेशन
  • वेस्ट मेट्रो स्टेशन
  • द्वारकाधीश चौक
  • बंसल भवन सेक्टर 15 रोहिणी
     


इन सड़कों पर ट्रैफिक रह सकता है प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रोज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक जरूरत अनुसार राम मूर्ति पासी मार्ग, केएन कटजू मार्ग और एच.एल. परवाना मार्ग से जुड़े रास्तों पर यातायात प्रतिबंध या डायवर्जन लागू किया जा सकता है. 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील

  • एच.एल. परवाना मार्ग, राम मूर्ति पासी मार्ग, के.एन. कटजू मार्ग (दोनों कैरिजवे) पर किसी भी तरह के वाहन की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी.
  • इन सड़कों पर खड़े पाए जाने वाले वाहनों को टो कर लिया जाएगा तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
  • सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें.
  • अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें.
  • सड़क किनारे पार्किंग से बचें, क्योंकि इससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है.
  • यात्रा करने से पहले ही प्लानिंग कर लें.
  • यातायात नियमों का पालन करें और गलत यातायात गतिविधियों से बचें, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: UIDAI: स्मार्टफोन में पहले से Aadhaar App इंस्टॉल अनिवार्य नहीं, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव, जानिए क्यों? 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Donald Trump ने फिर दे डाली धमकी! Hormuz | Ceasefire
Topics mentioned in this article