अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: 14 अप्रैल को इन रास्तों से रहें दूर, नहीं तो फंसेंगे जाम में

Delhi Traffic Alert: बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी. इसे लेकर Delhi Traffic Police ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Delhi Traffic Advisory: 14 अप्रैल को दिल्ली में बदलेगा ट्रैफिक रूट

Delhi Traffic Alert: अगर आप 14 अप्रैल को दिल्ली की सड़कों पर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में बड़े स्तर पर कार्यक्रम और शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. इसको देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर लोगों को अलर्ट कर दिया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया है कि 14 अप्रैल 2026 को राजधानी में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई सड़कों पर यातायात में बदलाव रहेगा.

आयोजन और रूट की जानकारी

इस दिन रामलीला मैदान में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक सार्वजनिक सभा आयोजित की जाएगी. इसके बाद एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो रामलीला मैदान से शुरू होकर अंबेडकर भवन, पहाड़गंज तक जाएगी.

इन रास्तों से होकर गुजरेगी शोभा यात्रा
  • अजमेरी गेट
  • श्रद्धानंद मार्केट
  • खारी बावली
  • कुतुब रोड
  • सदर बाजार
  • बाड़ा टूटी चौक
  • पहाड़ी धीरज
  • फिल्मिस्तान सिनेमा
  • ईस्ट पार्क रोड
  • डी.बी. गुप्ता रोड
  • रानी झांसी मार्ग
  • आर्य समाज रोड
  • डॉ. अंबेडकर मार्ग
आज इन रास्तों पर जाने से बचें

ट्रैफिक पुलिस ने कुछ प्रमुख सड़कों पर विशेष रूप से असर पड़ने की संभावना जताई है, साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इन मार्गों से बचें- 

  • जेएलएन मार्ग
  • आसफ अली रोड
  • चमन लाल मार्ग
  • अजमेरी गेट
  • मिंटो रोड
  • कुतुब रोड
  • रानी झांसी मार्ग
  • ईस्ट पार्क रोड
  • डीबीजी रोड

जरूरत पड़ने पर इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं.

भारी वाहनों पर भी रहेगी रोक

जरूरत के अनुसार दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट से आने-जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. ऐसे में ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को पहले से ही वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है.

Advertisement
पार्किंग व्यवस्था

आयोजन में शामिल होने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था माता सुंदरी कॉलेज में की गई है. ट्रैफिक पुलिस ने साफ कहा है कि मुख्य सड़कों या शोभा यात्रा के रास्ते पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को तुरंत टो किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.

Advertisement

ऐसे लें रियल टाइम अपडेट

ट्रैफिक की ताजा जानकारी के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रह सकते हैं- 

  • वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
  • व्हाट्सऐप नंबर: 8750871493
  • हेल्पलाइन: 1095 / 011-25844444

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आने से पहले जरूर करवा लें ये 3 काम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये

ऐसे में अगर आप 14 अप्रैल को दिल्ली में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इस एडवाइजरी को ध्यान में रखें. थोड़ी सी सावधानी और सही प्लानिंग से आप ट्रैफिक की परेशानी से बच सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Uganda Army Chief ने Turkey से मांगा 1 Billion Dollars और सबसे सुंदर लड़की! Diplomacy खतरे में?
Topics mentioned in this article