दिल्ली मेट्रो यात्रियों के सफर को लगातार आसान बनाने का काम कर रहा है. डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी सारथी (Momentum 2.0 Sarthi) ऐप को अपडेट किया है. अब एक ही ऐप से मेट्रो QR टिकट, डीटीसी बस और ऑटो-कैब की बुकिंग की जा सकती है. यह ऐप अपडेटेड है और इसमें यूपीआई (UPI) से रिचार्ज और वर्चुअल स्मार्ट कार्ड का विकल्प भी उपलब्ध है, जो यात्रा को और सुविधाजनक बनाता है.
सारथी ऐप के अपडेट से यात्री मेट्रो टिकट के साथ पहली और आखिरी मील की कनेक्टिविटी के लिए बाइक-टैक्सी और ऑटो रिक्शा की बुकिंग एक ही ट्रांजैक्शन में कर सकते हैं. DMRC ने इस सुविधा के लिए रैपिडो और शेरीड्स जैसी कंपनियों के साथ गठजोड़ किया है.
बुकिंग प्रक्रिया
अब आप अपना मेट्रो टिकट बुक करते समय ही अपने शुरुआती और अंतिम गंतव्य के लिए वाहन बुक कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग ऐप का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की बड़ी पहल, अब सड़क पर ही भर सकेंगे चालान, नई हाईटेक ई-चालान मशीनें शुरू
वर्चुअल स्मार्ट कार्ड
दिल्ली मेट्रो का वर्चुअल स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है, जो आपके स्मार्टफोन में रहता है. यह फिजिकल प्लास्टिक कार्ड की तरह ही काम करता है, जिससे आप बिना कार्ड या टोकन के मेट्रो में सफर कर सकते हैं. इससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती और सफर पर डिस्काउंट भी मिलता है.
नोएडा और दिल्ली मेट्रो एक साथ टिकट
अब सारथी ऐप पर दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो दोनों का क्यूआर टिकट मिल सकेगा.
एक ऐप, कई काम
- मेट्रो टिकट
- वर्चुअल स्मार्ट कार्ड रिचार्ज
- कैब और ऑटो की बुकिंग
- डीटीसी बस टिकट
- रेल टिकट











