Delhi Water Supply: दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन नहीं आएगा पानी, DJB ने बताया कारण और लोगों को दी यह सलाह

Delhi Water Supply: 6 और 7 अप्रैल 2026 को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. जल बोर्ड के मुताबिक, बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी का सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली जल बोर्ड
file photo

Delhi Water Supply: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने वाली है. ऐसे में लोगों को पहले से ही पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी का सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल 2026 में बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के चलते पानी की कमी हो सकती है.

जल बोर्ड ने सलाह दी है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें. इसके साथ ही पानी की भारी कमी होने पर DJB के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष या स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से टैंकर की मांग करें. जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से पानी जमा कर लें. खासकर पीने, खाना बनाने और जरूरी कामों के लिए पानी सुरक्षित रखना जरूरी है. इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है.

Advertisement

6 अप्रैल, 2026 इन जगह नहीं आएगा पानी

6 अप्रैल, 2026 को सुल्तानपुरी क्षेत्र, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी और फिलिंग प्वाइंट तथा कराला गांव के आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो सकते है.

7 अप्रैल को इन जगह हो सकती है पानी की समस्या

7 अप्रैल, 2026 को सुल्तानपुर क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-एफ 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-ए-1 रोहिणी फिलिंग प्वाइंट और कराला गांव के आसपास का क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-बी 10 रोहिणी और सेक्टर-3 पॉकेट-सी 12 रोहिणी प्रभावित होंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- 5 April Traffic Advisory: 5 अप्रैल को दिल्ली की इन सड़कों पर लग सकता है भारी जाम, देखिए ट्रैफिक एडवाइजरी 

जरूरत पड़ने पर क्या करें?

अगर, किसी को पानी की ज्यादा जरूरत हो, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से टैंकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है. इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां फोन करके मदद ली जा सकती है. अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089, पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679, 25275259, 25275260, पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658 और होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474 पर मदद मांगी जा सकती है.

Featured Video Of The Day
Trump ने पुष्टि कर दी! Iran में गिराए गए F-15E के दोनों Pilots सुरक्षित बचाए गए | Iran Israel War
Topics mentioned in this article