Delhi Census 2026: दिल्ली में आज से जनगणना... खान-पान से लेकर मोबाइल यूसेज तक, देना होगा इन 33 सवालों का जवाब

Delhi First Phase Census: दिल्ली के नगर निगम इलाके में शनिवार से घर जाकर जनगणना का काम शुरु कर दिया है. इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है. आइए जानते हैं इस बार जनगणना में क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे...

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दिल्ली जनगणना 2026
AI

Delhi Census 2026: दिल्ली के नगर निगम इलाके में शनिवार से घर जाकर जनगणना का काम शुरु कर दिया है. इसके लिए 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है. नगर निगम ने इसके लिए हर वार्ड में 150-250 ब्लॉक में बांटा है और हर ब्लॉक में एक जनगणना कर्मी को लगाया गया है ताकि दो से तीन दिन में वो काम पूरा करके दे सके. इससे पहले NDMC इलाके और कैंट क्षेत्र में जनगणना का काम पूरा हो चुका है.

जनगणना कर्मियों की कैसे करें पहचान?

दिल्ली वालों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि जो भी जनगणना कर्मी आए उनकी पहचान के लिए उनके कार्ड को पढ़ें और जरूरत लगे तो कार्ड के स्कैनर को स्कैन करके ज्यादा जानकारी ले सकते हैं. जनगणना कर्मियों को परेशान करने या जानकारी न देने पर आपके खिलाफ शिकायत भी हो सकती है. आप पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी हो सकता है. घर पर अगर आप नहीं हैं तो आपके परिवार के दूसरे सदस्य जरूरी जानकारी दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस तारीख से दिल्ली-NCR में PUC के बिना नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, जान लें जरूरी बात

आप खुद भी ऑनलाइन जानकारी दे सकते हैं 

दिल्ली के MCD क्षेत्र में रहने वाले करीब 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग ऑनलाइन जानकारी दे चुके हैं. अगर आप भी ऑनलाइन जानकारी देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं...

  • ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट se.census.gov.in पर विजिट करें.
  • दिल्ली चुनने के बाद भाष चुनिए फिर परिवार के किसी भी एक सदस्य का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर 'Get OTP' पर क्लिक करें. ओटीपी डालकर लॉगिन करें.
  • फिर प्रश्नावली भरे परिवार के मुखिया का नाम (जो बाद में बदला नहीं जा सकता) और मकान व सुविधाओं से जुड़े सभी सवाल भरें.
  • पूरा फॉर्म रीव्यू करने के बाद 'Final Submit' पर क्लिक करें.
  • सबमिट होते ही आपके फोन और ईमेल पर 11 अंकों का एक विशिष्ट 'सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी' (SE ID) आएगा.इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंट ले लें.
  • जब आपके क्षेत्र का ब्लॉक जनगणना अधिकारी (Enumerator) आपके घर का दौरा करे, तो उसे बस यह SE ID दिखा दें.
  • वह अपने मोबाइल ऐप में इसे दर्ज करके आपका डेटा सीधे सिंक कर देगा और आपको दोबारा पूरा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा.

क्या-क्या जानकारी देनी पड़ेगी? 

जनगणना में कुल कुल 33 सवाल का जवाब देना है पहले चरण (Houselisting Phase) में मुख्य रूप से आपके घर की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और संपत्तियों (Assets) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाते हैं. इनमें प्रमुख जानकारियां निम्नलिखित हैं:

Advertisement

1. बुनियादी पारिवारिक विवरण
• परिवार के मुखिया का नाम, लिंग और वैवाहिक स्थिति
• परिवार में रहने वाले सदस्यों की कुल संख्या
• क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंध रखता है
2. मकान की स्थिति और बनावट
• मकान की फर्श (मिट्टी, सीमेंट, मोज़ेक/टाइलें आदि), दीवारें (ईंट, पत्थर, कंक्रीट आदि) और छत बनाने में इस्तेमाल की गई सामग्री
• मकान के उपयोग का प्रकार (पूरी तरह आवासीय या कमर्शियल उपयोग भी शामिल है)
• परिवार के पास उपलब्ध कमरों की कुल संख्या
• मकान का मालिकाना हक (खुद का है या किराये का)
3. घरेलू सुविधाएं (Amenities)
• बिजली के कनेक्शन की स्थिति
• पीने के पानी का मुख्य स्रोत (नल, हैंडपंप आदि) और इस बार पहली बार जोड़ा गया सवाल: क्या पैकेज्ड/बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करते हैं?
• टॉयलेट/शौचालय की सुविधा (घर के भीतर है या सार्वजनिक)
• रसोई की स्थिति और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन (LPG, पीएनजी या अन्य)
• नया सवाल: परिवार द्वारा मुख्य रूप से खाया जाने वाला अनाज (गेंहू, चावल आदि) कौन सा है
4. संपत्तियों का विवरण (Assets)
• क्या घर में रेडियो, ट्रांजिस्टर या टेलीविजन है
• क्या आपके पास स्मार्टफोन है? (यह इस बार का नया सवाल है)
• इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं? (यह भी नया सवाल है)
• लैपटॉप या कंप्यूटर की उपलब्धता
• सवारी के साधन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप या वैन)
• क्या परिवार का कोई सदस्य बैंकिंग सेवाओं (Bank Account) का उपयोग करता है

Featured Video Of The Day
PM Modi UAE Visit: भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश... UAE का बड़ा ऐलान | Breaking | Top News | NDTV
Topics mentioned in this article