भारत में बैन हो सकते हैं चीनी CCTV कैमरे, जानें जो कैमरे पहले से लगे हैं उनका क्या होगा, नए खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार कुछ विदेशी, खासकर चीनी कंपनियों के CCTV कैमरों पर सख्ती करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि Hikvision, Dahua Technology और TP-Link जैसे ब्रांड्स जांच के दायरे में हैं और भारत में इनकी बिक्री बैन हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नया CCTV खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

CCTV Ban: अगर आप अपने घर या ऑफिस की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार कुछ विदेशी, खासकर चीनी कंपनियों के CCTV कैमरों पर सख्ती करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि Hikvision, Dahua Technology और TP-Link जैसे ब्रांड्स जांच के दायरे में हैं और भारत में इनकी बिक्री बैन हो सकती है. इस फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह डेटा सुरक्षा है. हाल के समय में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि कुछ CCTV कैमरे डेटा को विदेशों में स्थित सर्वर पर भेज सकते हैं. इससे आपकी निजी जानकारी और घर या ऑफिस की फुटेज गलत हाथों में जाने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की डिलीवरी में हल्की देरी, जानें अब कितने दिन में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

जो कैमरे पहले से लगे हैं उनका क्या होगा?

जिन लोगों ने पहले से ये कैमरे लगाए हुए हैं, उन्हें फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार की ओर से अभी तक इन्हें हटाने या बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

क्या करें?

अगर आपका कैमरा इंटरनेट से जुड़ा है, तो सबसे पहले उसकी सेटिंग्स चेक करें. डिफॉल्ट यूजरनेम और पासवर्ड तुरंत बदलें. मजबूत पासवर्ड रखें और समय-समय पर उसे अपडेट करते रहें. साथ ही कोशिश करें कि कैमरे का डेटा लोकल स्टोरेज (जैसे हार्ड ड्राइव) में सेव हो. क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह जरूर जांचें कि सर्वर किस देश में है.

नया CCTV खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?

वहीं, अगर आप नया कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जैसे- 

सर्टिफाइड ब्रांड चुनें

सबसे पहले हमेशा ऐसे कैमरे खरीदें जो सरकारी मानकों (जैसे BIS) पर खरे उतरते हों.

लोकल स्टोरेज 

ऐसा सिस्टम लें जिसमें डेटा आपके पास ही सुरक्षित रहे.

पासवर्ड मजबूत रखें 

इंस्टॉल करने के बाद डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें.

सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें 

कैमरे का फर्मवेयर अपडेट रखना जरूरी है ताकि सुरक्षा कमजोर न पड़े.

एक्सेस सीमित रखें 

इन सब से अलग कैमरे को सिर्फ भरोसेमंद लोगों तक ही सीमित रखें. खासकर टेक्नीशियन का एक्सेस हटा दें.

सरकार जल्द ही इस मामले में और स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर सकती है. ध्यान रखें CCTV आपकी सुरक्षा के लिए होता है, लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा भी बन सकता है. इसलिए समझदारी से फैसला लें और सुरक्षा के साथ-साथ डेटा प्रोटेक्शन का भी ध्यान रखें.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Crime News: प्यार में पागल पत्नी ने पति को दी मौत! लाश के साथ सोई, फिर जो हुआ... #amroha
Topics mentioned in this article