Census 2027: जनगणना में बने बाधा, तो तीन साल की होगी जेल, 1000 रुपये लगेगा जुर्माना, जानिए नियम और कानून

Census 2027: भारत में जनगणना 2027 एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसे जनगणना अधिनियम, 1948 (Census Act, 1948) के तहत किया जाता है. सरकार ने साफ कर दिया है कि जनगणना के काम में लापरवाही, गलत जानकारी या बाधा डालना कानूनी अपराध है और इसके लिए सख़्त सजा का प्रावधान है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Census 2027
file photo

Census 2027: जनगणना 2027 देश के लिए एक बेहद अहम प्रक्रिया है, जिसके जरिए आबादी से जुड़ी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति की सटीक तस्वीर सामने आती है. केंद्र सरकार ने देशभर में जनगणना का काम शुरू कर दिया है, ताकि आने वाले वर्षों की नीतियां और योजनाएं सही आंकड़ों के आधार पर बनाई जा सकें, लेकिन इस बार सरकार ने साफ कर दिया है कि जनगणना के दौरान जानबूझकर गलत जानकारी देना, जानकारी छिपाना या प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा डालना कानूनन अपराध माना जाएगा. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान भी है.

3 साल तक की हो सकती है जेल

भारत में जनगणना 2027 एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसे जनगणना अधिनियम, 1948 (Census Act, 1948) के तहत किया जाता है. सरकार ने साफ कर दिया है कि जनगणना के काम में लापरवाही, गलत जानकारी या बाधा डालना कानूनी अपराध है और इसके लिए सख़्त सजा का प्रावधान है. जनगणना अधिनियम 1948 (Census Act 1948) की धारा 11 के तहत 1000 तक जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है. यह 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें घर बैठे सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प भी मिलेगा.

कौन-सा काम अपराध माना जाएगा?

जनगणना कानून के अनुसार, Census कर्मचारी को घर में घुसने या जानकारी लेने से रोकना, सवालों का जवाब देने से जानबूझकर इनकार करना, गलत या झूठी जानकारी देना, Census अधिकारी के काम में बाधा डालना, जानबूझकर Census से जुड़े रिकॉर्ड या निशान (घर नंबर आदि) मिटाना या नुकसान पहुंचाना. ये सभी काम Section 11, Census Act 1948 के तहत अपराध हैं.

यह भी पढ़ें:- Delhi Census 2026: दिल्ली में जनगणना तैयारी तेज, घरों की होगी गिनती, पूछे जाएंगे ये सवाल, खुद ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे जानकारी, जानिए कैसे

Advertisement

कितनी हो सकती है सजा?

अगर कोई व्यक्ति या Census से जुड़ा कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो 1000 रुपये तक जुर्माना, 3 साल तक की जेल या जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं. यह सजा सिर्फ आम नागरिकों पर ही नहीं, बल्कि Census कर्मचारियों पर भी लागू होती है, यदि वे लापरवाही करें या गलत आचरण करें.

जनगणना 2027 के नियम और कानून

जुर्माना और जेल- गलत जानकारी देने, सवालों के जवाब न देने या जनगणना कर्मचारियों को काम से रोकने पर 1000 रुपये का जुर्माना या 3 साल तक की जेल या दोनों सजा हो सकती है.

Advertisement

कर्मचारियों के लिए सख्ती- ड्यूटी में लापरवाही, गलत आंकड़े तैयार करने या डेटा लीक करने पर जनगणना अधिकारियों को भी 3 साल की सजा हो सकती है.

गोपनीयता- आपकी निजी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और किसी भी न्यायालय में सबूत के तौर पर इस्तेमाल नहीं की जा सकती.

डिजिटल जनगणना- यह पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प शामिल है.

Featured Video Of The Day
खाड़ी से फंडिंग, ब्रेनवॉश सेंटर, यूपी में धर्मांतरण का नेटवर्क, छांगुर बाबा के चार्जशीट में खुलासे
Topics mentioned in this article