एयरपोर्ट जाने वालों के लिए जरूरी खबर: IGI के आसपास इन गलतियों पर लगेगा भारी जुर्माना, पहले ही जान लें जरूरी बात

IGI Airport के आसपास बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नियमों को और सख्त कर दिया गया है. एयरपोर्ट के आसपास कई व्यस्त इलाकों में हाई-टेक ANPR कैमरे लगाए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IGI एयरपोर्ट पर अब कैमरे करेंगे निगरानी

IGI Airport: अगर आप दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) की तरफ जाते हैं, तो अब ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना महंगा पड़ सकता है. बता दें कि एयरपोर्ट के आसपास बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए नियमों को और सख्त कर दिया गया है. इसके तहत एयरपोर्ट के आसपास नई कैमरा आधारित निगरानी व्यवस्था शुरू की गई है. यानी अब सड़क पर हर छोटी-बड़ी गलती कैमरे में रिकॉर्ड होगी और बिना ट्रैफिक पुलिस के रोके सीधे ई-चालान आपके मोबाइल तक पहुंच सकता है. 

यह नया ऑटोमेटेड ई-चालान सिस्टम दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर शुरू किया है. इसका मकसद एयरपोर्ट के आसपास ट्रैफिक को बेहतर बनाना, जाम कम करना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है.

कहां लगाए गए हैं कैमरे?

एयरपोर्ट के आसपास कई व्यस्त इलाकों में हाई-टेक ANPR कैमरे लगाए गए हैं. ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे, जो चलते वाहनों की नंबर प्लेट तुरंत पढ़ लेते हैं. फिलहाल 14 हाई-डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं. आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 35 की जाएगी.

ये कैमरे सेंट्रल स्पाइन रोड, एयरोसिटी, रंगपुरी, कार्गो टर्मिनल एरिया, NSG जंक्शन, सेंटौर होटल जंक्शन और टर्मिनल-1 एग्जिट रोड जैसे इलाकों में लगाए गए हैं, जहां ट्रैफिक सबसे ज्यादा रहता है.

Advertisement
किन गलतियों पर कटेगा चालान?

अगर आप एयरपोर्ट के आसपास गाड़ी चला रहे हैं, तो इन गलतियों से बचना जरूरी है-

  • तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना
  • गलत जगह पार्किंग करना
  • गलत दिशा में वाहन चलाना
  • रेड लाइट तोड़ना
  • स्टॉप लाइन पार करना
  • बिना हेलमेट बाइक चलाना
  • बाइक पर तीन सवारी बैठाना

इनमें से कोई भी गलती कैमरे में रिकॉर्ड होते ही ई-चालान जारी किया जा सकता है.

कैसे काम करेगा पूरा सिस्टम?

जब कोई वाहन नियम तोड़ता है, तो कैमरा उसकी फोटो और नंबर प्लेट रिकॉर्ड कर लेता है. इसके बाद जानकारी सीधे सिस्टम में भेजी जाती है, जहां दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रिकॉर्ड की जांच करती है. नियम उल्लंघन सही पाए जाने पर वाहन मालिक के नाम ई-चालान जारी कर दिया जाता है.

ऐसे में अगर आप IGI एयरपोर्ट की तरफ जा रहे हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें. सीट बेल्ट और हेलमेट जरूर पहनें, स्पीड लिमिट का ध्यान रखें और गलत पार्किंग से बचें. ध्यान रखें कि अब छोटी सी लापरवाही भी सीधे जुर्माने में बदल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी 'मोबाइल हीट रिलीफ वैन', जानें इसमें क्या-क्या मिलेगा और जरूरत पड़ने पर कैसे बुलाएं

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav death News Updates: फिट बॉडी, जिम लवर... फिर कैसे गई जान? प्रतीक यादव की मौत बनी पहेली!
Topics mentioned in this article