Assembly Election 2026 Results: ECI की वेबसाइट पर कैसे देखें बंगाल चुनाव के नतीजे? जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Assembly Elections Results 2026: 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों- West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैसे देखें ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट?

Bengal Election Result 2026: आज सोमवार, 4 मई 2026 को देश के पांच राज्यों- West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है और दोपहर तक रुझान साफ होने लगेंगे, जबकि शाम तक लगभग सभी सीटों के अंतिम परिणाम सामने आ सकते हैं. पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट को छोड़कर बाकी 293 सीटों के नतीजे आज ही घोषित होने की उम्मीद है. पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट कैसे देख सकते हैं.

कैसे देखें ECI वेबसाइट पर लाइव रिजल्ट?

आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए-

  • अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें.
  • इसके बाद Election Commission of India की आधिकारिक वेबसाइट (https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/index.htm) पर जाएं.
  • यहां 'Assembly Election Results 2026' सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अपने राज्य (जैसे West Bengal) को चुनें.
  • अब आप सीट-वाइज रिजल्ट, पार्टी की बढ़त और फाइनल नतीजे देख सकते हैं.

यहां आपको हर सीट की पूरी जानकारी रियल टाइम में मिलती रहेगी.

ऐप के जरिए भी देख सकते हैं नतीजे
  • अगर आप मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Voter Helpline App डाउनलोड कर सकते हैं.
  • ऐप खोलने के बाद 'About Elections' में जाएं और 'Current Election' पर क्लिक करें.
  • यहां 'Election Results' चुनकर आप लाइव अपडेट देख सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
  • हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही रिजल्ट देखें.
  • सोशल मीडिया पर आने वाली अपुष्ट खबरों से बचें.
  • रिजल्ट लगातार अपडेट होते रहते हैं, इसलिए समय-समय पर चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें- AC Blast: क्या रात भर AC चलाने से ब्लास्ट हो सकता है? जानिए रात के समय AC का इस्तेमाल कैसे करें, कितनी देर और कैसे चलाएं

Featured Video Of The Day
Bengal Election Result: रुझानों में BJP की आंधी, Mamata Banerjee को बड़ा झटका! | PM Modi | TMC
Topics mentioned in this article