केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कुल 883 उम्मीदवार 140 सीटों पर चुनावी मुकाबला कर रहे हैं. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई और 43 मतगणना केंद्रों पर कार्यवाही हो रही है. कांग्रेस नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है.