ये है iPhone 16 खरीदने का शानदार मौका! Flipkart दे रहा जबरदस्त डिस्काउंट, अभी जान लें ऑफर

Apple iPhone 16 Flipkart Discount: अगर आप iPhone 16 को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. Flipkart पर बैंक ऑफर लगाने के बाद इस फोन पर करीब ₹9,000 की छूट मिल रही है. आइए जानते हैं आप यह ऑफर कैसे पा सकते हैं....

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आईफोन 16 डिस्काउंट

Apple iPhone 16 Flipkart Discount: अगर आप iPhone 16 को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है. Flipkart पर बैंक ऑफर लगाने के बाद इस फोन पर करीब ₹9,000 की छूट मिल रही है. ऐसे में अगर आपका बजट 60,000 रुपये है, तो यह डील आपके लिए बेस्ट हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि इस फोन में OLED डिस्प्ले, डुअल कैमरा, A18 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन समेत कई फीचर्स मिलते हैं, जो इस कीमत पर इसे एक बेहतरीन डील बनाते हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, आप इस फोन को कम कीमत में कैसे खरीद सकते हैं…

यह भी पढ़ें: Flight Booking Tips: हमेशा क्यों घटती-बढ़ती रहती हैं फ्लाइट टिकट की कीमत, सस्ते में बुकिंग करने का ये है सबसे अच्छा समय

फ्लिपकार्ट पर क्या है ऑफर?

Apple iPhone 16, 128 जीबी वेरिएंट की कीमत Flipkart पर करीब 64,900 रुपये में लिस्टेड है, जिसमें पहले से ही 5,000 रुपये का प्राइस कट. इसके अलावा, आप बैंक ऑफर के जरिए 4,000 रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इसे मिलाकर फोन की कीमत घटकर लगभग 60,000 रुपये रह जाती है, जो इस फोन के लिए काफी बढ़िया डील है. इसके अलावा अगर आप इस फोन को EMI पर खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart आसान किस्तों का ऑप्शन भी अपने ग्राहकों को दे रहा है. इस प्लेटफॉर्म पर EMI की शुरुआत 10,317 रुपये प्रति महीने से होती है. हालांकि, आपकी EMI का सटीक अमाउंट आपके बैंक कार्ड और चुनी गई अवधि पर निर्भर करेगा.

कर सकते हैं पुराना फोन एक्सचेंज

अगर आप iPhone 16 की कीमत को और कम करना चाहते हैं, तो आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करके 60,467 रुपये तक का फायदा ले सकते हैं. हालांकि, आपको कितनी एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी, यहआपके पुराने फोन की हालत, उसका मॉडल, और उसके वेरिएंट पर पूरी तरह निर्भर करता है. इसके अलावा, अगर आप चाहें, तो थोड़े अतिरिक्त पैसे देकर एक्सटेंडेड वारंटी और अन्य प्रोटेक्शन पैकेज भी खरीद सकते हैं. 

iPhone 16 स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16 में कंपनी A18 चिपसेट देती है. साथ ही फोन में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2556 × 1179 पिक्सल और 460 ppi है. स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 8GB RAM है और यह 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है. वहीं, बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे 20W या उससे ज्यादा वाले एडॉप्टर से यह करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 16 में पीछे डुअल कैमरा सिस्टम है जिसमें एक 48MP Fusion मेन सेंसर (f/1.6) और एक 12MP अल्ट्रा‑वाइड लेंस (f/2.2) शामिल है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Assam Election 2026: असम में वोटों का खेल! कौन किसे भेजेगा जेल? | BJP Vs Congress | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article