How to Use AC Remote Control Functions Effectively: गर्मी और उमस के मौसम में AC हर घर की जरूरत बन चुका है. लेकिन अक्सर लोग AC तो चला लेते हैं, पर उसके रिमोट के सभी बटन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाते. ज्यादातर लोग सिर्फ तापमान कम-ज्यादा करने या ऑन-ऑफ करने तक ही सीमित रहते हैं. जबकि AC रिमोट में कई ऐसे फीचर्स होते हैं, जिनसे आप बेहतर कूलिंग पा सकते हैं, साथ ही बिजली की बचत भी कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं AC रिमोट के इन बटनों का सही इस्तेमाल कैसे करें, साथ ही जानेंगे किस बटन का क्या मतलब होता है-
AC रिमोट के अलग-अलग मोड क्या करते हैं?
जब आप अपने AC के रिमोट को ध्यान से देखेंगे, तो उसपर एक 'Mode' (मोड) बटन नजर आएगा. इस बटन को दबाने से आप अपने AC को अलग-अलग मोड पर सेट कर सकते हैं. जैसे-
यह सबसे बेसिक और जरूरी मोड है. इसमें AC कमरे को ठंडा करता है. बेहतर रिजल्ट के लिए तापमान 24–26 डिग्री के बीच रखें, इससे बिजली की बचत भी होगी.
ड्राई मोड (Dry Mode)बरसात के मौसम में जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तब यह मोड काम आता है. यह हवा की नमी कम करता है, जिससे चिपचिपाहट दूर होती है.
इस मोड में सिर्फ हवा चलती है, कूलिंग नहीं होती. हल्की गर्मी या ठंडे मौसम में यह अच्छा विकल्प है.
ऑटो मोड (Auto Mode)इसमें AC खुद ही कमरे के हिसाब से तापमान और फैन स्पीड तय करता है. यह उन लोगों के लिए सही है जो बार-बार सेटिंग बदलना नहीं चाहते.
स्लीप मोड (Sleep Mode)रात के समय यह मोड धीरे-धीरे तापमान बढ़ाता है, जिससे ज्यादा ठंड नहीं लगती. इससे नींद भी बेहतर आती है और बिजली भी बचती है.
जब बहुत तेज गर्मी हो, तब यह मोड तेजी से कमरे को ठंडा करता है. लेकिन इसे लंबे समय तक चलाना सही नहीं है.
AC रिमोट के जरूरी बटन और उनका कामपावर बटन
पावर बटन AC को चालू और बंद करने के लिए होता है. हमेशा रिमोट से ही AC बंद करें ताकि सिस्टम सही तरीके से काम करे.
इन बटनों से आप तापमान सेट करते हैं. ध्यान रखें आप AC का तापमान जितना कम रखेंगे, बिजली उतनी ही ज्यादा खर्च होगी. टेंपरेचर को 24–26 डिग्री के बीच रखना सबसे सही माना जाता है.
फैन स्पीड बटनइससे हवा की स्पीड कंट्रोल होती है. दिन में तेज स्पीड और रात में धीमी स्पीड बेहतर रहती है.
टाइमर बटनइससे आप AC को अपने आप ऑन या ऑफ होने के लिए सेट कर सकते हैं. यह फीचर बिजली बचाने में काफी मदद करता है.
यह हवा को पूरे कमरे में फैलाने में मदद करता है, जिससे हर कोना ठंडा रहता है.
इस तरह अगर आप AC रिमोट के हर बटन को समझकर इस्तेमाल करेंगे, तो न सिर्फ आपको बेहतर कूलिंग मिलेगी बल्कि आपका बिजली बिल भी काफी कम हो सकता है. छोटी-छोटी सेटिंग्स का सही इस्तेमाल आपको ज्यादा आराम और बचत दोनों दे सकता है.














