Politicians | Written by: पंकज विजय |बुधवार फ़रवरी 22, 2017 12:51 PM IST मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के लिए इस बार अपनी सीट जितना आसान नहीं होगा. कांग्रेस के टिकट पर थउबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे इबोबी सिंह के खिलाफ इस बार सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला खड़ी हो रही हैं. सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए- अफस्पा) के खिलाफ 16 वर्ष तक भूख हड़ताल पर रहीं शर्मिला को इबोबी सिंह का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी समझा जा रहा है. भाजपा ने इस सीट से एल बशंता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.