India | Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |गुरुवार नवम्बर 3, 2022 08:20 PM IST राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने गुरुवार को मिजोरम में लड़कियों के दो छात्रावास, एक सरकारी कॉलेज और यहां भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के स्थायी परिसर सहित शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया. मिजोरम विश्वविद्यालय (MZU) के 17वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, मुर्मू ने छात्रों से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए करने का आग्रह किया. मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. उन्होंने छात्रों से अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी लेने को कहा.