India | Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक |बुधवार मार्च 22, 2023 08:02 PM IST राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमल कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. इसके अलावा जाने माने स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत यह पुरस्कार (पद्म श्री) दिया गया.