Jobs | Written by: रितु शर्मा |गुरुवार फ़रवरी 17, 2022 02:12 PM IST Central Bank of India Recruitment 2022: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती निकाली हैं. बैंक में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri In Bank) करने का ये एक अच्छा मौका है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालय स्तर, अंचल कार्यालय स्तर और केंद्रीय कार्यालय स्तर पर ये भर्ती की जानी हैं. कुल 535 पदों पर ये भर्ती होगी.