Cricket | बुधवार जुलाई 8, 2015 10:25 PM IST वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल के सामने किसी की नहीं चलती, अच्छे-अच्छे गेंदबाज़ों के होश गेल को देखकर उड़ जाते हैं। इसका सबूत है गेल का शानदार रिकॉर्ड। गेल ने अपने रिकॉर्ड बुक में एक और पन्ना जोड़ लिया है। टी-20 में आठ हज़ार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।