विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2023

ये हैं मोहब्बतें की चाइल्ड आर्टिस्ट रूही अब हो गई है इतनी बड़ी, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

बेबी रूही को तो आप सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखी हैं. देखने के बाद आप खुद भी यकीन नहीं कर पाएंगे.

ये हैं मोहब्बतें की चाइल्ड आर्टिस्ट रूही अब हो गई है इतनी बड़ी, देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप
दिव्यांका त्रिपाठी और रुहानिका धवन
नई दिल्ली:

स्टार प्लस का शो 'ये हैं मोहब्बतें' तो याद ही होगा. इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी डॉक्टर इशिता भल्ला के रोल में थीं, करन पटेल थे रमन भल्ला और इनके बीच की कड़ी थी रूही...रूही ने ना केवल इनकी लव स्टोरी की शुरुआत करवाई बल्कि इस शो में कई ट्विस्ट और टर्न इसी चाइल्ड आर्टिस्ट की वजह से आए. 2013 से 2019 तक चले इस शो में रूही का कैरेक्टर रुहानिक धवन ने किया था. इस शो की छोटी सी बच्ची आज इतनी बड़ी हो चुकी है कि यकीन ही नहीं होता कि इस शो को शुरू हुए इतना वक्त हो चुका है कि चाइल्ड आर्टिस्ट अब इतनी बड़ी हो चुकी है. लेकिन रुहानिका चर्चा में आई कैसे ? 

दिव्यांका की वजह से सुर्खियों में आईं रुहानिका

दिव्यांका त्रिपाठी यानी कि इशिता दिवाली शॉपिंग के लिए मार्केट गई हुई थीं. वो खुद नहीं जानती थीं कि यहां उन्हें कौन मिलने वाला है. यही वजह है कि जैसे ही उन्होंने रुहानी को देखा वो बहुत एक्साइटेड हो गईं. दिव्यांका ने रुहानी के साथ दो फोटोज शेयर करते हुए लिखा, मैं दिवाली शॉपिंग के लिए बाहर गई थी और मुझे बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिला. तुम्हें देखकर मैं गर्व से फूल जाती हूं.

दिव्यांका की इस फोटो पर सोशल मीडिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक फैन ने लिखा, यही वो रीयूनियन है जिसका हमें सालों से इंतजार है. एक ने लिखा, इशी मां की रूही. शो की एक व्यूअर ने लिखा, ये वही छोटी रूही है ना...कितनी बड़ी और प्यारी हो गई. एक ने लिखा, अरे वाह रूही को देखिए. जब शो शुरू हुआ था तो कितनी छोटी थी आज देखो कितनी बड़ी हो गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divyanka Tripathi, Divyanka Tripathi Husband, Divyanka Tripathi Age, Divyanka Tripathi Tv Shows, Ruhanika Dhawan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com