बिग बॉस 18 का सीजन अब अपने पूरे शबाब पर हैं. घर में एक ग्रुप है जो पक्के दोस्तों का है तो एक ग्रुप है जहां रिश्ते अक्सर बनते और बदलते हैं. दिन गुजरने के साथ साथ कुछ मिठास से भरे रिश्तों पर से झूठ की परत उतरी है तो कुछ लोगों के रिश्ते भी खुलकर सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब बिग बॉस के घर में फिर से नया ट्विस्ट आ सकता है. हो सकता है एक दूसरे के बहुत अजीज दो लोग अब एक दूसरे के आमने नजर आएं. चलिए बताते हैं कौन हैं ये दो लोग और उनके साथ तीसरा कौन है, जो नए रिश्तों के साथ उभर कर सामने आएगा.
बदलेंगे इन दो कंटेस्टेंट के रिश्ते?
बिग बॉस 18 में अब तक शिल्पा शिरोडकर और विवियन डिसेना एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे रिलेशन शेयर करते हैं. लेकिन अब लगता है कि दोनों के रिश्तों में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. खुद कलर्स टीवी ने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में लिखा है कि शिल्पा, रजत और विवियन के बीच छिड़ चुकी है शब्दों की तकरार. क्या यहीं खत्म हो जाएगा उनकी दोस्ती का सफर. जो इस बात का इशारा है कि शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के रिश्ते भी बदलने वाले हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे हैं विवियन और शिल्पा के रिश्ते?
बिग बॉस के घर में शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं. उन्हें लेकर कई बार ये मजाक भी बना है शिल्पा शिरोडकर घर की राजमाता हैं और विवियन डीसेना और करणवीर सिंह उनके बेटे हैं. जिन्हें करण और अर्जुन का नाम भी दिया गया है. लेकिन पिछले कुछ समय से शिल्पा शिरोडकर पर ये इल्जाम लग रहे हैं कि वो दो नावों की सवारी कर रही हैं. वीकेंड के वार में सलमान खान भी उन्हें ये हिंट कर चुके हैं. जिसके बाद शायद वो अपने गेम में कुछ बदलाव लाने की कोशिश कर सकती हैं. क्या उस बदलाव का असर शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के रिश्तों पर पड़ता है, ये देखना भी दिलचस्प होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं