विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2017

Bigg Boss 11: विकास के धक्के से जमीन पर चित हुए आकाश, क्या मास्टरमाइंड हो जाएंगे घर से बाहर

बिग बॉस के घर में आज भी कुछ कम ड्रामा देखने को नहीं मिलेगा.

Bigg Boss 11: विकास के धक्के से जमीन पर चित हुए आकाश, क्या मास्टरमाइंड हो जाएंगे घर से बाहर
  • विकास गुप्ता ने आकाश को गुस्से से मारा धक्का
  • कालकोठरी की सजा काट रहे हैं विकास और आकाश
  • आज के एपिसोड में दिखेगी दोनों की लड़ाई
नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में आज भी कुछ कम ड्रामा देखने को नहीं मिलेगा. आज घर में उस समय हंगामा हो जाएगा जब कालकोठरी जाने की बारी आएगी और इसमें आकाश ददलानी, विकास गुप्ता और अर्शी खान को भेजा जाएगा. वैसे भी पूरे घर के टारगेट अब विकास फिर से आ गए हैं. जिस तरह का हाल उनका घर में घुसने पर हुआ था, आने वाले दिनों में उनका उससे भी बदतर हाल होता नजर आ रहा है. इसकी मिसाल आज रात को मिलने वाली है जब विकास गुप्ता आकाश ददलानी के साथ कालकोठरी में जाएंगे.

पढ़ें: Bigg Boss 11: विकास गुप्ता की खातिर प्रियांक शर्मा ने तोड़ दी हिना खान से दोस्ती

आकाश ददलानी अपनी आदत के अनुसार कालकोठरी में कदम रखते ही विकास गुप्ता के पीछे पड़ जाएंगे. वे विकास को गाना गाकर चिढ़ाएंगे और घर में घुसते ही उन्हें गधा कहकर बुलाएंगे. इसके बाद वे अपने अंदाज में रैप करने लगेंगे लेकिन उनके निशाने पर विकास गुप्ता ही रहेंगे. विकास आकाश की अनदेखी करने की कोशिश करेंगे लेकिन आकाश विकास की दुखती रग छेड़ देंगे और उनके रोने का मजाक बनाएंगे. इस पर विकास खीझते नजर आएंगे और आकाश को चुप रहने के लिए कहेंगे. लेकिन आकाश नहीं मानेंगे और दोनों धक्कामुक्की पर उतर आएंगे, पहले आकाश धक्का मारेंगे और फिर विकास मारेंगे तो आकाश जमीन पर जाकर गिरेंगे. लेकिन घर में फिजिकल होने की मनाही है. तो क्या मानें कि विकास का घर से बाहर होने का समय आ गया है.

VIDEO: बिग बॉस सीजन-11 में सलमान खान ने लगाए ठुमके

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vikas Gupta, Vikas Gupta Akash Dadlani, Akash Dadlani, Mastermind Vikas Gupta, Hina Khan, Shilpa Shinde, Bigg Boss 11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com