विज्ञापन

UK07 Rider अनुराग दोभाल ने फिर परिवार पर लगाया साजिश का आरोप, बोले- परिवार ने रची थी साजिश

यूट्यूबर अनुराग दोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहा है.

UK07 Rider अनुराग दोभाल ने फिर परिवार पर लगाया साजिश का आरोप, बोले- परिवार ने रची थी साजिश
UK07 Rider अनुराग दोभाल ने फिर परिवार पर लगाया साजिश का आरोप

यूट्यूबर अनुराग दोभाल, जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहा है. मार्च में हुई कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में अपनी बदहाली को याद करते हुए अनुराग ने बहुत दर्द भरी बातें शेयर की हैं. अनुराग ने बताया कि दुर्घटना वाली रात को ही उनके पिता थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए थे. बाद में परिवार ने उनके खिलाफ 50-60 पन्नों की लंबी शिकायत दर्ज कराई. 

ये भी पढे़: क्रिकेट मैदान की एक फोटो ने बदली थी बॉबी देओल की किस्मत, बने विलने तो पापा धर्मेंद्र ने दिया ऐसा रिएक्शन

परिवार पर चौंकाने वाला खुलासा

अनुराग ने कहा, "जब मैं दुर्घटना के बाद अस्पताल में था, मुझे कुछ पता नहीं था. जब देहरादून में काम के सिलसिले में गया तो पुलिस स्टेशन से फोन आया. शिकायत पढ़कर मेरा दिमाग घूम गया." उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा मां-बाप से सिर्फ प्यार मांगा, लेकिन उन्हें बदला चाहिए. अनुराग ने अस्पताल में गुजरे दिनों का जिक्र करते हुए बताया, "भाई, सिर्फ मैं ही जानता हूं कि उस एक महीने को कैसे काटा. पूरे महीने बिस्तर पर लेटा रहा और नेचर के काम के लिए डायपर इस्तेमाल करना पड़ा. यह मेरे लिए सबसे शर्मनाक और अपमानजनक बात थी. जीवन का सबसे बुरा समय था."

अनुराग का कहना है कि उन्होंने कानूनी लड़ाई से पीछे हटने का फैसला किया और पूरी सच्चाई नहीं बताई, सिर्फ अपनी बात रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं. इसमें मां को दोस्तों से डरने और संपत्ति के कागजात पर दबाव डालने जैसे आरोप शामिल हैं. अनुराग का दावा है कि उनके पास सबूत हैं और ये आरोप गलत हैं.

पिछली घटनाएं

मार्च में अनुराग ने एक वीडियो में परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि परिवार उनकी इंटरकास्ट मैरिज को स्वीकार नहीं करता. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव पर 'फाइनल राइड' बताते हुए कार क्रैश कर दी थी. पत्नी उस समय गर्भवती थीं. अब उनके बेटे का जन्म हो चुका है और अनुराग नए जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं. अनुराग के भाई ने पहले इन आरोपों को एकतरफा बताया था और कहा था कि व्यूज के लिए यह सब किया जा रहा है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UK07 Rider, Anurag Dobhal Family, Anurag Dobhal Family Controversy, Anurag Dobhal Age, Anurag Dobhal Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com