विज्ञापन
This Article is From May 18, 2022

टीवी शो 'अनुपमा' की रूपाली गांगुली ने दुल्हन के लुक में शेयर की फोटो तो फैंस बोले- ब्रह्मांड की सबसे सुंदर दुल्हन

टीवी शो अनुपमा में रूपाली गांगुली और अनुज यानी गौरव खन्ना की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों-शोर से चल रही हैं.

टीवी शो 'अनुपमा' की रूपाली गांगुली ने दुल्हन के लुक में शेयर की फोटो तो फैंस बोले- ब्रह्मांड की सबसे सुंदर दुल्हन
अनुपमा बनीं दुल्हन
नई दिल्ली:

टेलीविजन के लोकप्रिय शो अनुपमा में लीड कैरेक्टर अनुपमा यानी रूपाली गांगुली और अनुज यानी गौरव खन्ना की शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों-शोर से चल रही हैं. शो के एक प्रोमो ने शो के फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. 4 मई से मेकर्स अनुपमा और अनुज की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन दिखा रहे हैं. अब, आखिरकार लगभग 15 दिनों के बाद दर्शकों को अपने फेवरेट कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने का मौका मिलेगा. शो इन दिनों टॉप पर चल रहा है. 

मेकर्स ने दूल्हा और दुल्हन की झलक शेयर की है. एपिसोड प्रसारित होते ही शो के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है. एपिसोड का प्रोमो ट्विटर पर शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'जिस पल का हम सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया है. "इस ब्रह्मांड में सबसे अच्छी दिखने वाली दुल्हन." वहीं एक और फैन ने लिखा, “ अनुज कपाड़िया और अनुपमा दूल्हा और दुल्हन के रूप में रॉयल लग रहे हैं. 

डिज्नी + हॉटस्टार पर बुधवार के एपिसोड को पहले ही देख चुके कुछ फैंस ने अनुपमा और अनुज के विवाह समारोह की क्लिप भी पोस्ट की है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है, "शाही शादी यहां है, शुभ विवाह. शादी की वीडियो में वनराज और काव्या भी दिख रहे हैं." रूपाली गांगुली ने भी शादी के एपिसोड से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर में वह सफेद रंग की दुल्हन की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अनुज कपाड़िया के रोल में गौरव खन्ना शादी के लिए लाल रंग की शेरवानी पहने दिख रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है,“स्वागत नहीं करोगे हमारा…”  

बता दें कि अनुपमा सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक है. गौरव और रूपाली के अलावा, इसमें सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, निधि शाह और पारस कलानावत नजर आ रहे हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TV Show Anupama, TV Show Anupama Cast, TV Show Anupama Actress, TV Show Anupama Timing, TV Show Anupama Actress Name, TV Show Anupama News, Rupali Ganguly, Rupali Ganguly Age, Rupali Ganguly Aka Anupama, Rupali Ganguly Aka Anupmaa, Rupali Ganguly Aka Anupamaa, Rupali Ganguly Bedut Show, Rupali Ganguly Bigg Boss, Rupali Ganguly Biography, Rupali Ganguly Bold Photo, Rupali Ganguly Children, Rupali Ganguly Comeback, Rupali Ganguly Dance, Rupali Ganguly Dance On Anupmaa Set, Rupali Ganguly Dance On Shah Rukh Khan Song, Rupali Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com