विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2023

'तारक मेहता' की 'रीटा रिपोर्टर' नहीं है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम, तस्वीरें देख आप भी मान जाएंगे ये बात

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया आहूजा ने इस शो से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. फैशन और ग्लैमर की बात करें तो वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं.

'तारक मेहता' की 'रीटा रिपोर्टर' नहीं है बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम, तस्वीरें देख आप भी मान जाएंगे ये बात
मिलिए 'तारक मेहता' की रीता रिपोर्टर
नई दिल्ली:

टीआरपी के मामले में हमेशा अव्वल रहने वाला कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' हर उम्र के लोगों का पसंदीदा है. शो के हर किरदार को लोग पहचानते हैं और खूब प्यार भी करते हैं. सालों से चल रहे इस शो में कुछ किरदार ऐसे हैं जो अपनी छाप छोड़ चुके हैं. शो में ऐसा ही एक किरदार है तेज तर्रार टीवी रिपोर्टर ‘रीटा रिपोर्टर' का. शो में रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया आहूजा ने इस शो से जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. फैशन और ग्लैमर की बात करें तो वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं.

प्रिया आहूजा, मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने वहीं से पढ़ाई भी की है. प्रिया ने साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के साथ ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और इससे उन्होंने बड़ी पहचान भी बनाई, बाद में उन्होंने कुछ और कॉमेडी शो भी किए.

A post shared by Priya Ahuja | NewBornMommy (@priyaahujarajda)

प्रिया को इस शो में ही अपना जीवनसाथी भी मिला. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डायरेक्टर मालव राजदा को प्रिया से पहली नजर का प्यार हो गया था. शो में प्रिया रीटा रिपोर्टर के किरदार के लिए पहले दिन शूटिंग पर पहुंची तो उन्हें देख मालव पूरी तरह खो गए और उनके प्यार में पड़ गए.

कुछ साल की डेटिंग के बाद साल 2011 में  मालव और प्रिया शादी के बंधन में बंध गए. दोनों का एक बेटा भी है. अक्सर सोशल मीडिया पर प्रिया अपनी फैमिली फोटो शेयर करती हैं.

प्रिया आहूजा को उनके ग्लैमरस अवतार के लिए भी जाना जाता है. सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा सिजलिंग तस्वीरें शेयर करने के लिए प्रिया ट्रोल भी की जा चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rita Reporter Of 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah', Priya Ahuja, प्रिया आहूजा उर्फ रीटा रिपोर्टर, TMKOC, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Priya Ahuja Instagram, Rita Reporter Real Name, Rita Reporter Real Name Age, Rita Reporter Real Name Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com