TMKOC Highest Paid Actor: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) कई साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, जिसमें जेठालाल, दयाबेन, भिड़े और सोढी जैसे किरदारों ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर कौन हैं. नहीं तो हम आपको बताते हैं, जिसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि सोनू भिड़े का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस झील मेहता ने किया है, जो काफी समय तक शो का हिस्सा रहीं.
शो को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस झील मेहता ने हाल ही में अपने सेट पर बिताए पलों को याद किया और बताया कि उन्हें कितनी फीस मिलती थी और कौन सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर है. ईटाइम्स को एक्ट्रेस ने कहा, मैं श्योर नहीं हूं कि यह सच है कि नहीं. मुझे बस ये याद है कि उस समय जब मैं 1200 रुपए कमाती थी तो दिलीप जोशी की फीस 15 गुना मुझसे ज्यादा थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आगे उन्होंने कहा, दिलीप सर को ज्यादा पैसा मिल रहा होगा, जितना सब सोच रहे होंगे. इसके अलावा झील मेहता ने यह भी बताया कि दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी और तारक मेहता के रोल में शैलेश लोढा दूसरे मंहगे एक्टर्स थे.
बता दें, कि झील मेहता ने साल 2008 से 2012 तक सोनालिका भिड़े का किरदार निभाया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने उनकी जगह ली. जबकि झील मेहता ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और अब वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आदित्य दुबे से शादी करने जा रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं