विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2022

Viral Video: इस शख्स ने कुछ इस अंदाज में गाया 'शोले' का गाना, आप भी कहेंगे 'बस कर यार'

Viral Video: यह शख्स जानी मानी फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का गाना गाता नजर आ रहा है. ये गाना वह पूरे म्यूजिक सिस्टम के साथ शुरू करता है. ऐसा मालूम पड़ता है मानो ये शख्स दिल जीत लेगा

Viral Video: इस शख्स ने कुछ इस अंदाज में गाया 'शोले' का गाना, आप भी कहेंगे 'बस कर यार'
Viral Video: सुनील ग्रोवर ने शेयर किया मजेदार वीडियो
नई दिल्ली:

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर इन दिनों छाए हुए हैं. टीवी पर पहले वे डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से सभी का दिल जीत चुके हैं, वहीं आज कल उनकी इंटरेस्टिंग वीडियो फैंस का दिल जीत लेती हैं. पिछली बार सुनील ने चाय बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया था वहीं इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप बस एक ही बात कहेंगे 'बस कर यार'. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. 

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक शख्स गाना गाने के लिए स्टेज पर चढ़ता है. यह शख्स जानी मानी फिल्म शोले का गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' का गाना गाता नजर आ रहा है. ये गाना वह पूरे म्यूजिक सिस्टम के साथ शुरू करता है. ऐसा मालूम पड़ता है मानो ये शख्स दिल जीत लेगा. फिल्हाल तो इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा बस कर यार तो दूसरे यूजर ने लिखा क्या सोचा था क्या निकला. वहीं एक यूजर लिखता है. ये गाना सुनने के बाद कहीं दोस्त दूर ही ना हो जाएं. बता दें की सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो को 1 लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sholay, Sholay Song, Yeh Dosti Hum Nahi Todenge, Video Viral, Entertainment Trending, Instagram Trending Video, Sunil Grover, Sunil Grover Instagram, Viral Video, Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com