2024 Upcoming TV Celebs Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी के साथ ही ग्लेमर वर्ल्ड में शादियों का दौर शुरू हो चुका है. नए साल में बहुत सी हसीनाएं अपने हाथों पर मेहंदी रचाए और दुल्हन के लिबास में सजी धजी नजर आने वाली हैं. सिर्फ एक्ट्रेस ही क्यों उनके साथ बहुत से एक्टर भी इस बंधन को कबूल करने वाले हैं. ये स्टार कपल्स इस साल पूरे ठाठ बाट के साथ नई जिंदगी में कदम रख सकते हैं. आपको बताते हैं कौन कौन से हैं ये स्टार कपल जिनकी हो सकती है. इस बार शादी.
सुरभि चंदना-करण शर्मा
टीवी पर नागिन बन कर आने वाली सुरभि चंदना और बिजनेसमैन करण शर्मा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब दोनों अपने रिश्ते में एक स्टेप आगे बढ़ सकते हैं और मार्च में शादी कर सकते हैं.
सुरभि ज्योति-सुमित सूरी
ये इत्तेफाक है कि सुरभि नाम की ही दूसरी नागिन भी इस बार शादी का फैसला कर सकती है. खबर है कि सुरभि ज्योति अपने बॉयफ्रेंड सुमित सुरी से इस साल मार्च में शादी रचा लें.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
ये कपल तो बिग बॉस के समय से ही लोगों की नजरों में है औऱ एक साथ बहुत क्यूट भी लगता है. हो सकता है कि ये भी इस साल एक हो जाने का फैसला कर लें.
जैस्मीन भसीन और अली गोनी
ये कपल भी बिग बॉस से ही लाइमलाइट में या. दोनों बिग बॉस के सीजन 14 में साथ थे. अब इस साल ये भी अपनी वेडिंग डेट अनाउंस कर सकते हैं.
हिना खान और रॉकी जायसवाल
हिना खान लंबे अरसे से रॉकी जायसवाल को डेट कर रही हैं. अक्सर दोनों अपनी फोटोज भी शेयर करते हैं. हो सकता है इस साल ये दोनों भी शादी की फाइनल डेट अनाउंस कर दें.
पवित्र पुनिया और एजाज खान
ये भी बिग बॉस 14 में बना हुआ एक कपल है. जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी सगाई का ऐलान किया था. अब ये कपल भी इस साल कभी भी फैन्स को सरप्राइज कर सकता है.
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी
मिलिंद चंदवानी से अपना रिश्ता पब्लिक करने के बाद अविका गौर कई बार वेडिंग प्लान्स पर बात कर चुकी हैं. अब इंतजार है बस इसकी डेट डिक्लेयर करने का.
अविनाश सचदेवा और फलक नाज
ये बिग बॉस कपल भी फैंस को इंतजार करवा रहा है. हो सकता है इस साल फैंस इन्हें दूल्हा दुल्हन बनते देख सकें.
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता
उडारियां के बाद बिग बॉस में नजर आया ये कपल अपनी नोकझोंक से लोगों का दिल जीतता रहा. अब फैंस इन्हें दोस्त से दूल्हा दुल्हन बनते देखना चाहते हैं. हो सकता है ये चाहत इस साल पूरी हो जाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं