विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2021

'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, पूरी टीम संग यूं मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा- देखें Video

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का नया प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज, पूरी टीम संग यूं मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा- देखें Video
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का नया प्रोमो वीडियो जारी
  • 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो वीडियो जारी
  • टीम संग यूं मस्ती करते दिखे कपिल शर्मा
  • अर्चना पूरन सिंह भी आईं नजर
नई दिल्ली:

'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) पूरी धमक के साथ आने के लिए तैयार है. अब इसी सिलसिले में शो का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जो खूब देखा जा रहा है. प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि शो में उन सबकी सीट कंफर्म हो चुकी है. दरअसल, ये बातें उन्होंने कोरोनावायरस के वैक्सीन को लेकर कही हैं. 'द कपिल शर्मा शो' की टीम का कहना है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है. इन बातों से शो की टीम ने लोगों को वैक्सीन के लिए जागरूक करने का भी काम किया है.

कपिल शर्मा सहित इन कलाकारों की सीट हुई कंफर्म
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) से नए प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) कहते दिख रहे है: "हम सभी ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है इसलिए हमारी सीट कंफर्म है. अब आप लोग भी जल्द से जल्द दोनों डोज लीजिए और हमारे शो पर अपनी सीट कंफर्म कीजिए." कपिल शर्मा ने इस तरह संकेत दिया कि इस बार शो में ऑडियंस भी नजर आ सकती है बशर्ते उन्होंने वैक्सीन लगवायी हो."

अर्चना पूरन सिंह सहित पूरी टीम संग कपिल की मस्ती
कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अलावा प्रोमो वीडियो में अर्चना पूरन सिंह,  भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा और सुदेश लहरी नजर आ रहे हैं. सभी मिलकर शो के आने की खुशी में डांस करते नजर आ रहे हैं. कपिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो को कुछ ही घंटे में 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

'द कपिल शर्मा शो' जल्द होगा शुरू
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को लेकर खबर है कि आगामी 21 अगस्त से यह शो शुरू होगा. पहले खबरें आई थीं कि ये शो 25 जुलाई से शुरू होने वाला है. इस साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में द कपिल शर्मा शो का प्रसारण बंद हो गया था. इसकी शुरुआत दिसंबर, 2018 में हुई थी. खबर आई थी कि यह शो इसलिए ऑफ एयर हुआ था, क्योंकि कपिल अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, The Kapil Sharma Show Video, Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show Promo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com