विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

'बिग बॉस 13' के Highest Paid Contestant का हुआ खुलासा, जानें किस सदस्य को मिल रही है सबसे ज्यादा फीस

Bigg Boss 13: 'बिग बॉस 13' में जहांं जल्दी ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है तो वहीं शो के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा भी हो गया है.

'बिग बॉस 13' के Highest Paid Contestant का हुआ खुलासा, जानें किस सदस्य को मिल रही है सबसे ज्यादा फीस
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss) के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा
  • 'बिग बॉस 13' के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट का हुआ खुलासा
  • वाइल्ड कार्ड एंट्री को किया जा रहा है सबसे ज्यादा भुगतान
  • चौथे हफ्ते होगा 'बिग बॉस 13' का फिनाले
नई दिल्ली:
Bigg Boss 13: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) रोजाना दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. 'बिग बॉस 13' में होने वाले नए और दिलचस्प टास्क भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. हाल ही में 'बिग बॉस 13' के कंटेस्टेंस सिद्धार्थ डे को शो को अलविदा कहना पड़ा. लेकिन जल्द ही शो में नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है, जिसमें शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) और खेसारी लाल यादव जैसे सेलिब्रिटीज शामिल हैं. इन सबसे इतर बिग बॉस 13 के फैंस को यह जानना था कि इस बार सबसे ज्यादा फीस पाने वाला  कंटेस्टेंट कौन है और हाल ही में इस बात का खुलासा भी हो गया है. बिग बॉस 13 के फैनपेज के मुताबिक इस बार वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंड तहसीन पूनावाला को शो में रहने के लिए सबसे ज्यादा भुगतान किया जा रहा है. 

usik2hfg

'बिग बॉस खबरी' ने शो के हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) को लेकर पोस्ट भी की, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "तहसीन पूनावाला बिग बॉस 13 के सबसे ज्यादा भुगतान लेने वाले कंटेस्टेंट हैं. उन्हें 21 लाख रुपये प्रति महीना अदा किया जा रहा है." हालांकि, इस बात की अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है. 

ऋतिक रोशन की 'वॉर' का 29वें दिन भी चला जादू, कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) एक आन्ट्रप्रेन्योर और स्तंभ लेखक हैं. सलमान खान के पूछने पर कि वह बिग बॉस 13 में क्यों जाना चाहते हैं? इस पर तहसीन ने जवाब दिया था कि उस घर को नेतृत्व की जरूरत है. और मैं लीडरशिप द्वारा उस घर को सुधार दूंगा. अब देखना यह है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री तहसीन पूनावाला बिग बॉस 13 में जाकर शो में क्या नया मोड़ लाते हैं. 

.और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 13, Tehseen Poonawalla, Tehseen Poonawalla Is The Highest Paid Contestant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com