विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2021

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू सेना ने गिरवी रखा महंगा लैपटॉप, जानें क्या है मजबूरी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े के खाते से पैसे चोरी होने के बाद वह टप्पू सेना से पैसे लौटाने की मांग करता है. जिससे टप्पू सेना मजबूर हो जाती है.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू सेना ने गिरवी रखा महंगा लैपटॉप, जानें क्या है मजबूरी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू सेना फंसी मुसीबत में
नई दिल्ली:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भिड़े के खाते से पैसे चोरी होने के बाद वह टप्पू सेना से पैसे लौटाने की मांग करता है. लेकिन टप्पू सेना में कोई पैसे नहीं कमा रहा है इस कारण वह इस उलझन में पड़ जाते हैं कि भिड़े के पैसे कैसे लौटाए जाएं. टप्पू, गोली और गोगी सभी अपने पापा से कुछ बहाना बनाकर पैसे मांगने की कोशिश करते हैं. लेकिन आखिर में उन्हें सभी ओर से निराशा ही हाथ लगती है. इस तरह वह कुछ नई जुगत लगाने की कोशिश करते हैं. यानी की गोकुलधाम सोसाइटी में इन दिनों टप्पू सेना मुश्किल में नजर आ रही है.

टप्पू सेना भिड़े के गुस्से का अंदाजा नहीं लगा पा रही है और ना उन्हें यह समझ आ रहा है कि वह पैसों का प्रबंध कैसे करे. कोई और विकल्प नहीं मिलने के कारण वह कोई महंगी चीज़ गिरवी रख पैसे उधार लेने का सोचते हैं. वह एक फाइनेंस कंपनी ढूंढ़कर उनके पास गोली का लैपटॉप गिरवी रख देते हैं. भिड़े और अपने माता-पिता के गुस्से का सामना नहीं करना पड़े इसलिए टप्पू सेना गलतियों पर गलतियां किए जा रही है.

टप्पू सेना को कोई अंदाज़ा नहीं है कि वह फाइनेंस कंपनी उन्हें दी हुई राशि पर मुंहबोला ब्याज मांग सकती है. ऐसे में टप्पू सेना क्या करेगी? इतना ही नहीं उनकी यह गलतियां पकड़ी ना जाए इसलिए वह नई-नई कहानियां रच रहे हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बच्चों के इस बर्ताव को उनके माता पिता किस तरह से सँभालते और सुधारते हैं. यानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में धमाल होना तय है.

बिग बॉस के घर में ये होगी डोनल बिष्ट की रणनीति

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tappu Sena, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, TMKOC, Tmkoc Latest Episode, Tmkoc 2021, Tmkoc Cast 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com