- तारक मेहता...का वीडियो हुआ वायरल
- दया आई सोसाइटी में
- लेकिन सुंदर ने उड़ाई जेठा की नींद
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एंट्री अब होने ही वाली है, लेकिन जेठा लाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. गोकुलधाम सोसाइटी में इन दिनों नवरात्रि की धूम है, और इसी फेस्टिवल सीजन को देखते हुए निर्माता चाहते हैं कि जेठालाल की जिंदगी में दया की एंट्री करवा दी जाए. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दया के आने का ही इंतजार है. शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दया की एंट्री होती है लेकिन उसकी शक्ल नहीं दिखाई जाती है. लेकिन तभी जेठालाल के साले सुंदर की एंट्री होती है, और वह जेठा लाल की जिंदगी को और भी मुश्किल बना देता है.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के वीडियो को सबटीवी ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में जेठालाल को जैसे ही पता चलता है कि दया गोकुलधाम सोसाइटी में आ चुकी है. वह दया से मिलने के लिए बेचैन हो जाता है. इसे देखकर सुंदर जेठालाल के साथ गेम खेलने का मन बनाता है. फिर सुंदर जहां हो वहां जेठालाल की जिंदगी में कुछ तूफान आना तो बनता है. बस, सुंदर जेठालाल के सामने नौ महिलाएं लेकर आता है, जिन्होंने घूंघट ओढ़ रखा है, और कहता है कि जीजाजी इनमें से पहचानो बहन कहां है. इस तरह जेठालाल की जिंदगी आसान होते-होते फिर से मुश्किल बन जाती है.
अब यह सब होगा तो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की गोकुलधाम सोसाइटी में तूफान आना तो बनता है, और तूफान आएगा तो दर्शकों को तो खूब मजा आने वाला है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं