विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2018

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: किडनैपर ने तानी बंदूक, कुछ यूं बुरे फंस गए जेठालाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों में अब भी सबसे पॉपुलर टीवी शो बना हुआ है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: किडनैपर ने तानी बंदूक, कुछ यूं बुरे फंस गए जेठालाल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल हुए किडनैप
  • 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का नया एपिसोड
  • बुरे फंस गये हैं जेठालाल
  • किडनैपर ने तानी बंदूक
नई दिल्ली: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों में अब भी सबसे पॉपुलर टीवी शो बना हुआ है. हाल ही में इस शो के मशहूर कैरेक्टर डॉक्टर हाथी उर्फ कवि कुमार आजाद के निधन के बाद काफी सुर्खियों में रहा. फिलहाल टीवी शो के एपिसोड लगातार जारी है. आने वाले एपिसोड में अब कुछ नया और चौंकाने वाला देखने को मिलेगा. इस बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मुख्य किरदार जेठालाल का किडनैप हो जाता है. कहानी कुछ ऐसे शुरू होते है, जेठालाल का फोन खो जाने की वजह से वह किसी को भी कॉल नहीं कर पाते और परिवार समेत गोकुलधाम सोसाइटी के सभी लोग परेशान हो जाते हैं.

डॉक्टर हंसराज हाथी के कैरेक्टर को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, प्रोड्यूसर ने खोला राज

आने वाले एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के जेठालाल काफी गंभीर समस्या में फंस जाते हैं. कुछ किडनैपर पुलिस से बचने के लिए उनके गोडाउन में जाकर कैद हो जाते हैं. इसके अलावा वह एक शख्स को भी कैद करके रखते हैं. जेठालाल के दुकान में काम करने वाले बाघा को किडनैपर डरा-धमका कर चेतावनी देते हैं कि वह किसी को इस बारे में वह किसी को नहीं बताएगा. डर की वजह से बाघा इस बात पर राजी हो जाता है. जब जेठालाल अपनी दुकान 'गडा इलेक्ट्रॉनिक्स' पर वापस आता है तो बाघा उन्हें गोडाउन में न जाने के लिए पूरी कोशिश करता है. 

देखें पिछला एपिसोड-


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉक्टर हाथी बने कवि कुमार आजाद की पूरी कहानी, असित मोदी की जुबानी

यहां तक की बाघा झूठ भी बोलता है कि तारक भाई ने उसे कॉल किया था और तुरंत जेठालाल से मिलना चाहते हैं. इस पर वह तुरंत अपने दोस्त से मिलने के लिए निकल जाता है. अब देखना होगा कि आखिर कैसे जेठालाल किडनैपर के जान में फंस जाता है और फिर बाहर निकलने में कामयाब होते हैं. पूरी कहानी जानने के लिए पूरा एपिसोड देखना होगा.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal Kidnapped, Gada Electronics Godown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com