तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया
- जेठा लाल की सोच के उलट होता है हर बार
- बबीता के लिए रखते हैं सॉफ्ट कॉर्नर
- इस बार उपमा के चक्कर में फंसेंगे
नई दिल्ली:
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठा लाल ऐसे कैरेक्टर हैं जो सोचते कुछ और हैं और होता कुछ और है. उन्हें जाना होता है जापान और वे पहुंच जाते हैं चीन. इस बार भी उनके साथ कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. सुबह सवेरे तैयार होकर जेठालाल 'चटपटे' नाश्ते के ख्वाब देखते हुए टेबल पर बैठता है, लेकिन जब दया उसके सामने टमाटर का उपमा रख देती है तो उसके मुंह का जायका ही बिगड़ जाता है. जेठालाल तुरंत बहाना बनाता है कि उपमा से उसे एसिडिटी हो जाती है.
Video: 'बनेगा स्वच्छ इंडिया' क्लीनेथॉन में पहुंची तारक मेहता की टीम
यह भी पढ़ेंः इस फिल्म ने ‘बाहुबली’ और ‘दंगल’ को दिया धोबी पछाड़, चार दिन में कमाए 1,200 करोड़ रु.
उसका यह दांव उस समय उल्टा पड़ गया जब इसी दौरान बबिता गडा परिवार के लिए अपने हाथ का बना नाश्ता लाती है. लेकिन ट्रेजिडी यह कि वह भी उपमा ही निकलता है. अपने ही झूठ में फंसा जेठालाल बबिता के हाथ का उपमा नहीं खा पाता. इस कसक को जेठा लाल जैसे तैसे उस समय तो पचा जाता है.

लेकिन घर से निकलकर जेठालाल अपने दोस्त तारक को पकड़कर अपने साथ होटल में नाश्ता कराने ले जाता है. जेठालाल पाव भाजी और समोसे के सपने देख रहा होता है लेकिन होटल में बचता है तो सिर्फ उपमा. परेशान और भूखा जेठालाल जब दुकान पर पहुंचता है तो देखता है कि बावरी सबके लिए नाश्ता लाई है. अब आप सोचिए कि डिब्बा खुलने पर क्या निकलता है?

जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी इस एपिसोड पर हसंते हुए बताते हैं, "इतना ज्यादा उपमा देखकर तो शायद किसी का भी मन नहीं करेगा इसे खाने को. शूटिंग के बाद कम से कम एक महीने तक तो मैं उपमा नहीं ही खा सकता." अगर आपको भी जेठालाल को उपमा के चक्कर में अपना कचूमर निकालते देखना है तो 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah