टीवी के सबसे पुराने और लोकप्रिय शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम को उस समय गहरा सदमा लगा था जब नट्टू काका यानी घनश्याम नायक के निधन की खबर आई थी. उनके निधन पर शो के कलाकर सहित फैन्स भी काफी इमोशन दिखे थे. काफी दिनों से इस बात बात की चर्चा थी कि शो में अब नट्टू काका के किरदार को कौन निभाएगा. लेकिन लगता है कि अब यह तलाश खत्म हो गई है और बताया जा रहा है कि नए नट्टू काका मिल गए. हालांकि, शो के मेकर्स की तरह से इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि कौन नट्टू काका का रोल करेगा.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका के किरदार के लिए एक फैन क्लब यह दावा कर रहा है कि शो के लिए नए नट्टू काका मिल गए है. इंस्टाग्राम पर उनका एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि नए एक शख्स इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में उसी कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, जहां पर घनश्याम नायक बैठते थे. ये फैन क्लब इसी शख्स को अगला नट्टू काका बता रहा है. हालांकि अब देखना होगा कि इनके दावों में कितनी सच्चाई है.
बता दें कि घनश्याम नायक यानी नट्टू काका ने एक इंटरव्यू में अपनी आखिरी ख्वाहिश बताते हुए कहा था कि यदि मेरा निधन होता है तो मैं अपने मेकअप में ही मरना चाहता हूं. घनश्याम नायक टीवी इंडस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर चुके थे. उन्होंने बेटा, तिरंगा, आंखें, लाडला, क्रांतिवीर, आंदोलन, बरसात, माफ, माफिया, चाहत, इश्क, चाइना गेट, तेरे नाम और खाकी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था.
यह भी देखें: Sooryavanshi Review: मसाला एंटरटेनर है अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं